फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State level mass Surya Namaskar program tomorrow, CM will do yoga with children in Subhash School

MP News: राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कल, सुभाष स्कूल में बच्चों के साथ योग करेंगे सीएम

Thu, 11 Jan 2024 07:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 11 Jan 2024 07:54 PM IST
सार

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री, जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं आमजन भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP News: State level mass Surya Namaskar program tomorrow, CM will do yoga with children in Subhash School
सूर्य नमस्कार - फोटो : istock

विस्तार

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन युवा दिवस के मौके पर शुक्रवार को सुबह नौ बजे सुभाष विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री, जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं आमजन भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, आश्रम शालाओं और ग्राम पंचायतों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम एवं स्वामी विवेकानंद जी पर केंद्रित प्रेरणादायक शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जारी आदेश के अनुसार आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, चलित प्रसाधन कक्ष, फायर सेफ्टी प्लान, अग्निशमन वाहनों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रितुराज सिंह कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी, पुलिस उपायुक्त जोन-1 भोपाल आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त यातायात आवागमन के मार्गों पर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, अधीक्षण यंत्री शहर मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विवि कंपनी लि. पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन जय प्रकाश चिकित्सालय दल की डयूटी मय पैरामेडीकल, कार्यपालन यंत्री लोक विभाग विद्युत बैठक स्थल पर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed