फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State in-charge Randeep Surjewala asked questions to Shah and Gadkari, called Shivraj a hit wicket pl

MP News: प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने शाह और गडकरी से पूछे सवाल, शिवराज को बताया हिट विकेट प्लेयर

Tue, 05 Sep 2023 07:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Sep 2023 07:36 PM IST
सार

सीएम शिवराज के महाकाल लोक में अनुष्ठान पर सुरजेवाला ने कहा कि महाकाल लोक के दोषियों की आराधना महाकाल बाबा सुनेंगे। यह प्रदेश की जनता को भगवान के भरोसे छोड़  मौत की खेती कराने में लगे हुए है।
 

विज्ञापन
MP News: State in-charge Randeep Surjewala asked questions to Shah and Gadkari, called Shivraj a hit wicket pl
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी से पांच सवाल पूछे। उन्होंने राजनाथ सिंह के सीएम शिवराज को धोनी कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हिट विकेट प्लेयर है। 
विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ पर आ रहे अमित शाह और नितिन गडकरी को लेकर कहा कि इनको जनता और किसानों से कुछ नहीं लेना देना है। उन्होंने खंडवा में किसानों के सुसाइड पर कहा कि 18 साल में 25 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है। खंडवा में नितिन गडकरी जश्न मनाने आ रहे है। आज किसान परेशान है। सीएम शिवराज के महाकाल लोक में अनुष्ठान पर सुरजेवाला ने कहा कि महाकाल लोक के दोषियों की आराधना महाकाल बाबा सुनेंगे। यह प्रदेश की जनता को भगवान के भरोसे छोड़  मौत की खेती कराने में लगे हुए है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह के शिवराज सिंह चौहान को धोनी कहने पर बोले की इतना बड़ा अपमान हमारे सबसे बेहतरीन क्रिकेटर का शायद किसी ने नहीं किया होगा। वजह यह है कि वह एक ऐसे फिसड्डी प्लेयर हैं, जिनको ट्रायल में भी कोई मौका नहीं देगा। क्रिकेट खेलने की बात तो दूर है। क्योंकि जब वह बेट पकड़ते हैं तो हिट विकेट करते हैं, तो यह हिट विकेट प्लेयर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानो ंसे धोखबाजी क्यों? 
उन्होंने अमित शाह और नितिन गडकरी से सवाल पूछते हुए कहा कि श्योपुर और खंडवा में किसानों की फसल खराब हो गई है। वह किसानों की पीढ़ा समझते है। किसान परेशान है। भाजपा अवसरवादी यात्रा कर रही है। किसानों से यह धोखबाजी क्यों? तीसरा खेती के लिए ना नहरो से पानी छोड़ा ना बिजली दी। आप वोट की फसल काटने आए है? ऐसा क्यों? किसान को सरकार राहत क्यों नहीं दे रही? प्रदेश में 15 हजार मेगावॉट की जरूरत है। बिजली प्रोड्क्शन की क्षमता 20 हजार की की है। बीच सीजन में उत्पादन बंद क्यों किया गया? 10 रुपए में बिजली खरीद कर किसे फायदा पहुंचा रहे? 

यह लोग बेरोजगारी, महंगाई, मुआवजे की बात नहीं करेंगे 
अमस के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के रिपब्लिक ऑफ भारत शेयर करने पर सुरजेवाला ने कहा कि यह लोग इसी प्रकार की बातों में आपका ध्यान भटकाएंगे। यह भी बेरोजगारी, खेती, सूखे, मुआवजे और महंगाई की बात नहीं करेंगे। यह केवाल शब्दों प्रपंच और जाल में आपको फसाएंगे।     


सनातन धर्म और संस्कति हम नहीं होंगे तब भी रहेगी 
स्टालिन के बेटे दयानिधि के बयान पर सुरजेवाला ने कहा कि सनातन धर्म और सनातन संस्कृति हमारे इतिहास, वर्तमान और भविष्य का हिस्सा है। वह युग युगांतर तक चलती रहेगी। भाषा का अंतर हो तो कई बार भाषा के बोल में कोई शब्द किसी से निकला हो। मैंने नहीं सुना क्योंकि मुझे कन्नड़ नहीं आती। देश एक है, सूत्र एक है पूरा देश कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक है। सनातन धर्म सनातन संस्कृति कल थी आज है और कल रहेगी जब आप हम नहीं होंगे तब भी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed