{"_id":"69f63824597ed6023308297f","slug":"mp-news-state-congress-president-jitu-patwari-announced-that-there-will-be-a-road-blockade-from-barwani-to-mo-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एलान, 7 मई से बड़वानी से मुरैना तक होगा चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एलान, 7 मई से बड़वानी से मुरैना तक होगा चक्काजाम
Sat, 02 May 2026 11:16 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 02 May 2026 11:16 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा आंदोलन घोषित किया है। कांग्रेस 7 मई को बड़वानी से मुरैना तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम करेगी।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, किसानों की स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, जिसके विरोध में कांग्रेस 7 मई से बड़वानी से मुरैना तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम करेगी। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार बड़े हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जान जा रही है, लेकिन सरकार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और आदिवासी वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है और उन्हें मजबूरी में कम दामों पर फसल बेचनी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश के संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकारी भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, नियमों में बदलाव
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही बढ़ती जा रही है। कई मामलों में सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है। पटवारी ने आरोप लगाया कि हाल की कुछ घटनाओं में सरकार का रवैया गंभीर नहीं रहा, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि अगर प्रदेश की स्थिति का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए तो जनता सरकार से असंतुष्ट नजर आएगी। उन्होंने दावा किया कि लोगों का भरोसा भाजपा सरकार से उठ रहा है और बदलाव की मांग तेज हो रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Politics: भाजपा का नारी शक्ति पर फोकस, राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर उतार सकती है महिला उम्मीदवार!
किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हुई हैं, लेकिन राहत राशि समय पर नहीं दी जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि भावांतर राशि और मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने घोषणा की कि 7 मई को कांग्रेस पूरे राज्य में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी और बड़वानी से मुरैना तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।