फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News:नरोत्तम बोले- सौरभ को सलीम बनाने वाले प्रो. कमाल के खिलाफ SIT कर रही जांच, जल्द होंगे बड़े खुलासे

MP News: नरोत्तम बोले- सौरभ को सलीम बनाने वाले प्रो. कमाल के खिलाफ SIT कर रही जांच, जल्द होंगे बड़े खुलासे

Thu, 18 May 2023 12:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 May 2023 12:14 PM IST
सार

गृहमंत्री ने कहा कि यह पहली बार आया कि सौरभ ने खुद का धर्म परिवर्तन किया? फिर पत्नी का धर्म परिवर्तन करवाया है। यह बहुत गंभीर है। यह एक अलग तरीके का नेक्सस है?  सारी चीजों का इंवेस्टीगेशन चल रहा है। जल्द ही बड़े खुलासे होंगे। 

विज्ञापन
MP News:नरोत्तम बोले- सौरभ को सलीम बनाने वाले प्रो. कमाल के खिलाफ SIT कर रही जांच, जल्द होंगे बड़े खुलासे
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) के संदिग्ध आतंकी प्रो. सलीम कन्वर्ट होने से पहले हिंदू थे। उनके पिता ने प्रो. कमाल पर ही सौरभ कन्वर्ट कर सलीम बनाने की बात कही है। सौरभ के पिता ने अब तक डॉ. कमाल की गिरफ्तारी नहीं होने पर भी सवाल उठाए है। अब इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि डॉ. कमाल को लेकर सभी पहलुओं पर एसआईटी जांच कर रही है। हैदराबाद टीम गई थी, उनको वहां से जानकारियां मिली है। जल्द ही बड़े खुलासे होंगे।  
विज्ञापन


विज्ञापन


गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रोफेसर कमाल के खिलाफ एसआईटी जांच कर रहे है। प्रोफेसर कमाल के सभी विषयों को एसआईटी देख रही है। जाकिर नाइक के संबंधों के विषय में भी जांच की जा रही है।  मिश्रा ने कहा कि डॉ. कमाल क्या काम करते थे? कैसे करते थे? और कहां-कहां इनके नेटवर्क थे। डॉ. कमाल के आय के स्त्रोत क्या थे? बैंक अकाउंट सारे विषयों की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गृहमंत्री ने कहा कि यह पहली बार आया कि सौरभ ने खुद का धर्म परिवर्तन किया? फिर पत्नी का धर्म परिवर्तन करवाया है। यह बहुत गंभीर है। यह एक अलग तरीके का नेक्सस है? इन सभी की एसआईटी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कई लोग 19 तारीख तक हिरासत में है। हैदाराबाद टीम  गई थी और हैदाराबाद से जो जानकारियां मिली है। वो सभी जांच में ले ली है। सारी चीजों का इंवेस्टीगेशन चल रहा है। जल्द ही बड़े खुलासे होंगे। 

बता दें सौरभ के पिता अशोक जैन ने कहा था कि डॉ. कमाल के संपर्क में आने के बाद ही उनके बेटे में बदलाव हुआ। डॉ. कमाल सौरभ की इंगेजमेंट में भी आया था, लेकिन उसके बाद उनके पिता से विचार नहीं मिलने पर वह दोबारा नहीं आया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed