फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shop from Hindus on Diwali, political struggle started in the state due to Bajrang Dal poster

MP News: दीपावली पर हिंदूओं से करें खरीदारी, बजरंग दल के पोस्टर 'अपना त्योहार, अपनो से व्यवहार' से छिड़ा सियास

Tue, 29 Oct 2024 06:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Oct 2024 06:35 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में बजरंग दल के अपना त्योहार, अपनों से व्यापार के पोस्टर पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस पर धर्म के आधार पर व्यापार में भेदभाव का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने पोस्टर का समर्थन किया है।

विज्ञापन
MP News: Shop from Hindus on Diwali, political struggle started in the state due to Bajrang Dal poster
भोपाल में बजरंग दल के लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में दीपावली के अवसर पर बजरंग दल ने 'अपना त्योहार, अपनो से व्यवहार' के संदेश के पोस्टर लगाए, हैं। इन पोस्टरों में केवल हिंदू दुकानदारों से दीपावली की खरीदारी करने की अपील की गई है, जिसे लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जुबानी जंग शुरू हो गया है। इन पोस्टर अभियान को कांग्रेस ने समाज में भेदभाव फैलाने वाला करार दिया है। वहीं भाजपा ने इसे "स्वदेशी को बढ़ावा देने" की अपील बताया है। बजरंग दल की तरफ से लगाए गए पोस्टर में संदेश दिया गया है कि दीपावली हिंदुओं का त्योहार है। आप हिंदुओं से ही खरीदारी करें। इस तरह के पोस्टर भोपाल में अलग-अलग जगह पर लगे है। इस पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बजरंग दल का उद्देश्य है कि दीपावली पर हिंदू समुदाय का व्यापार और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो, ताकि इस पावन अवसर को सभी समृद्धि और श्रद्धा के साथ मना सकें।
विज्ञापन


यह समाज में भेदवभाव बढ़ाने वाला कदम : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने पोस्टर को निंदनीय करार देते हुए कहा कि यह कदम समाज में भेदभाव और वैमनस्यता को बढ़ावा देने वाला है। बजरंग दल का यह बयान हमारे धार्मिक और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है। दीपावली पर हर साल फूल, सब्जी और अन्य सामग्री की खरीद अन्य धर्मों के व्यापारियों से होती है। क्या इससे भगवान की पूजा अधूरी हो जाएगी?   
विज्ञापन


पोस्टर पर ठीक लिखा : भाजपा 
बजरंग दल के पोस्टर पर भाजपा प्रवक्ता मिलन भार्गव ने कहा कि पोस्टर में बिल्कुल ठीक लिखा है। जो दीपावली मनाते हैं, उनके साथ ही दीपावली मनानी चाहिए। भारत की संस्कृति कहती है कि विश्व एक परिवार है। हम इसी पर काम करते हैं। अपने विचारों को बढ़ाने जो करना है वो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed