फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj said - poor welfare is BJP's pledge, under PM's leadership 25 crore people came out of povert

MP News: शिवराज बोले-गरीब कल्याण भाजपा का प्रण, पीएम के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले

Tue, 16 Jan 2024 09:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 16 Jan 2024 09:31 AM IST
सार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। पीएम के नेतृत्व में 9 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।

विज्ञापन
MP News: Shivraj said - poor welfare is BJP's pledge, under PM's leadership 25 crore people came out of povert
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गरीब कल्याण भाजपा सरकार का प्रण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के दर्शन और सुशासन के मंत्र से अनुप्राणित भाजपा सरकार ने जनकल्याण तथा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में 25 करोड़ नागरिक गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं और उनके जीवन में समृद्धि का नव प्रकाश आया है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने भी गरीबी उन्मूलन की यात्रा को गति दी है। सरकार की लोक कल्याणकारी तथा जनहितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। प्रत्येक व्यक्ति का जीवन समृद्ध तथा खुशहाल हो, ये मोदी जी की गारंटी है और समाज के अंतिम छोर पर बैठा हुआ व्यक्ति भी इस गारंटी को महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed