{"_id":"663dd650f2e971386f0a221a","slug":"mp-news-shivraj-said-coward-people-are-in-indi-alliance-called-mani-shankar-aiyar-sam-pitroda-the-clown-o-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवराज बोले-डरपोक लोग इंडी गठबंधन में है, मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवराज बोले-डरपोक लोग इंडी गठबंधन में है, मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर बताया
Fri, 10 May 2024 01:40 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 10 May 2024 01:40 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनको राजनीति का जोकर करार दिया। साथ ही कहा कि कांग्रेस नेता पराजय के डर से उटपटांग बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनाव में नेताओं के बयान से कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब मणिशंकर अय्यर के बयान पूर्व सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवासलिया हो गए है। उन्होंने कहा कि मणिशंकर जी यह यूपीए की ढीली ढाली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं। पूर्व सीएम ने कहा कि यह डरपोक लोग इंडी गठबंधन में है।
पराजय के डर से उटपटांग बयान दे रहे
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा, संजय राऊत को राजनीति का जोकर बताते हुए कहा कि इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। पराजय के डर से उटपटांग बयान दे रहे हैं। जिसे जनता भी मनोरंजन के रूप में लेती है।
पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए
बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके पास भी परमाणु बम है। कोई सिरफिरा आया तो हम पर इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।