फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj's announcement- daily fee collection from street vendors will be stopped immediately, no hand

MP News: शिवराज का एलान-स्ट्रीट वेंडर्स से रोज शुल्क वसूली तत्काल बंद होगी, कोई हाथ ठेला जब्त नहीं होगा

Mon, 29 May 2023 09:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 May 2023 09:07 PM IST
सार

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर नगरीय क्षेत्र के हाथ ठेला चालक, फेरी एवं रेहड़ी वालों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इसको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के रजिस्ट्रेशन के लिए नाममात्र का शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Shivraj's announcement- daily fee collection from street vendors will be stopped immediately, no hand
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को हाथ ठेला चालक, फेरी एवं रेहड़ी वालों को लेकर बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी नगर में स्ट्रीट वेंडर्स से रोज शुल्क वसूली नहीं होगी। यह तत्काल बंद की जाएगी। कोई भी हाथ ठेला जब्त नहीं होगा। हाथ ठेला खरीदने के लिए सरकार 5 हजार रुपये सब्सिडी देगी। 
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर नगरीय क्षेत्र के हाथ ठेला चालक, फेरी एवं रेहड़ी वालों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इसको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के रजिस्ट्रेशन के लिए नाममात्र का शुल्क लिया जाएगा। आपकी जिंदगी को आसान बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हाथठेला लगाने के लिए व्यवस्थित और उपयुक्त स्थान तैयार किए जाएंगे। गरीबों की जिंदगी में खुशियां लाने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा। हाथ ठेला रोजी-रोटी का साधन है। आज मैं तत्काल प्रभाव से निर्देश दे रहा हूं कि कोई भी हाथ ठेला जब्त नहीं होगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नियम बना दिए जाएं। जिनके पास हाथ ठेला नहीं है उनको सब्सिडी पर हाथ ठेला देने की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए सरकार 5 हजार रुपये सब्सिडी देगी। गरीबों की तकलीफों को दूर करना शिवराज का धर्म है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर महापंचायत का शुभारंभ किया। उन्होंने पुष्प-वर्षा कर स्ट्रीट वेंडर्स का स्वागत किया। स्ट्रीट वेंडर्स की ओर से मुख्यमंत्री को तुलसी का पौधा भेंट किया गया। लाड़ली बहना योजना की पात्र बहनों ने धन्यवाद-पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने पीएम स्व-निधि योजना में प्रतीकस्वरूप हितग्राहियों को लाभान्वित किया। प्रदेश में योजना से कुल 51 हजार हितग्राही लाभान्वित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों में हॉकर्स जोन बनाएं 
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हाथठेला-चालक और पथ-विक्रेताओं के लिये शहरों में हॉकर्स जोन बनाए जाना चाहिये। उन्हें शासन की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में लगातार पथ-विक्रेताओं की चिंता की। 

पीएम स्व—निधि योजना में प्रदेश नंबर-1
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम स्व-निधि योजना लागू कर कोरोना काल में पथ-विक्रेताओं को बहुत बड़ी राहत दी। इस योजना में मध्य प्रदेश देश में नंबर-1 है। योजना में 9 लाख 50 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें से 7 लाख एक हजार पथ-विक्रेताओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में 51 हजार पथ-विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति-पत्र वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्टॉम्प शुल्क 2500 के स्थान पर मात्र 50 रुपये लिया जा रहा है।


50 हजार रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाता है। पथ-विक्रेताओं से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed