फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj made Ramdas wear shoes to fulfill his resolution, former CM said - These workers are the capi

MP News: शिवराज ने रामदास को जूते पहना पूरा कराया संकल्प, पूर्व सीएम बोले- यह कार्यकर्ता ही है भाजपा की पूंजी

Sat, 23 Dec 2023 01:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Dec 2023 01:58 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पूरी को जूते पहना कर उनका संकल्प पूरा कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह रामदास पूरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी है।  

विज्ञापन
MP News: Shivraj made Ramdas wear shoes to fulfill his resolution, former CM said - These workers are the capi
सीएम शिवराज ने भाजपा कार्यकर्ता को जूते पहना पूरा कराया संकल्प। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पूरी को जूत पहना कर उनका संकल्प पूरा कराया। रामदास पूरी छह साल से बिना जूते चप्पल के ठंड गर्मी में रह रहे थे और पार्टी की सेवा में लगे थे। दरअसल रामदास पूरी ने वर्ष 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी तब तक जूते चप्पल नहीं पहनेंगे।
विज्ञापन


2023 में भाजपा की सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से पार्टी के कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष रामदास पूरी को जूते पहना करके उनका संकल्प पूरा कराया। इसके साथ ही रामदास पैर पड़ने लगे तो शिवराज ने कहा कि ऐसे नहीं गले लगो। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि रामदास जैसे कार्यकर्ता कमर्ठ और जुझारू कार्यकर्ता है। रामदास पूरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी है। शिवराज ने कहा कि 2020 में भी उन्होंने चप्पल जूते नहीं पहने थे। उन्होंने कहा था कि एक बार फिर सरकार बने फिर पहनूंगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व सीएम ने पौधारोपण संकल्प के तहत शुक्रवार को अमरंकटक में आम का पौधा लगाया। इससे पहले उन्होंने शंभूम धारा पर ही पहला पौधा लगाया था। करीब पौने तीन साल पहले ही रौपे गए पौधे के पास ही उन्होंने आम का पौधा लगाया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा  कि वे वन विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, पेड़ सुरक्षित है, बढ़ रहा है। इसके साथ ही कई पौधे लगाए थे, सभी पौधे सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। पेड़ लगाना नहीं जिंदगी रोपने का यह अभियान जिंदगी भर चलता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed