{"_id":"659cf27bbfb7f1603006daa3","slug":"mp-news-shivraj-bole-cm-nahi-to-hoarding-se-photo-aise-gaib-je-gadhe-ke-sir-se-seing-jaane-diggi-ne-kya-kaha-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवराज बोले-सीएम नहीं तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब जैसे गधे के सिर से सींग, जाने दिग्गी ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवराज बोले-सीएम नहीं तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब जैसे गधे के सिर से सींग, जाने दिग्गी ने क्या कहा?
Tue, 09 Jan 2024 12:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:45 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में होर्डिंग में फोटो नहीं लगने को लेकर पूर्व सीएम शिवराज के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने कार्यकाल का निर्णय याद कर शिवराज को नसीहत दी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम शिवराज और दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा के बैनर पोस्टर से फोटो गायब होने पर दर्द छलका है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भोपाल के नीलबड़ स्थित ब्रह्माकुमारी सुख शांति भवन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का है। जिसमें पूर्व सीएम रविवार को शामिल हुए। वीडियो में पूर्व सीएम कह रहे हैं कि जीवन में जब हम लक्ष्य तय कर दूसरों के लिए काम करते हैं तो जिंदगी आनंद से भर जाती है। उन्होंने कहा वह लगातार काम कर रे हैं। यह अच्छा हुआ कि राजनीति से हटकर काम करने का मौका भी थोड़ा मिल रहा है। राजनीति में भी बहुत अच्छे समर्पित कार्यकर्ता हैं। मोदी जी जैसे नेता हैं, जो देश के लिए जीते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो रंग देखते हैं। शिवराज ने कहा कि आप मुख्यमंत्री हैं तो भाई साहब आपके चरण भी कमल के समान हैं, बाद में नहीं रहे तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होते हैं जैसे गधे के सिर से सींग। यह बड़ा मजेदार क्षेत्र है।
अब इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह को टैग कर लिखा कि सही फरमाया आपने। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री के रूप में कभी भी सरकारी विज्ञापन में अपना चित्र लगाने के लिए नहीं कहा था।
बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को हटा कर डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। पूर्व सीएम और बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। फिहहाल उनको साउथ में पार्टी का काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज दो दिन भारत विकसित संकल्प यात्रा में भाग लेने के लिए साउथ के दौरे पर हैं।