फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: लव जिहाद मामले में नाम आने पर सारिक मछली ने दी सफाई, बोला- वक्फ बिल का समर्थन करने पर फंसाया जा रहा

Mon, 05 May 2025 10:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 05 May 2025 10:57 PM IST
सार

शारिक ने फसाई देते हुए कहा कि ना  मेरा डैम है और ना मेरा क्लब 90 क्लब रेस्टारेंट से कोई सबंध है। उसने कहा कि उसने 30 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका नाम षड्यंत्र के तहत जोड़ा जा रहा है। शारिक ने कहा कि उसने वक्फ बिल का समर्थन किया है। इसलिए कुछ मुस्लिम लोग उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Shariq Machli's clarification on name in love jihad case, said- he is being framed for supporting Waq
सारिक मछली - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सकल हिंदू समाज ने एक ज्ञापन प्रस्तुत किया, जिसमें भोपाल में हाल ही में सामने आए लव जिहाद और दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इस अपराध का मुख्य आरोपी सारिक मछली है, जिनके कथित हाईप्रोफाइल कनेक्शन और क्लब 90 को उसके लोगों द्वारा संचालित किया जाता है। बीते कुछ दिनों से सारिक मछली के मंत्रियों के साथ वाले फोटो भी वायरल हो रहे हैं।



अब इसको लेकर सारिक मछली सामने आया है और उसने इन आरोपों से इंकार किया और नारको समेत सभी जांच के लिए तैयार होने की बात कही। बता दें सारिक मछली भाजपा के कई बड़े नेता और मंत्रियों के करीबी होने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भोपाल के नरेला से विधायक और मंत्री विश्वास सारंग के साथ सारिक मछली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। वीडियो में सारिक ने सफाई देते हुए कहा कि ना मेरा डैम है और ना मेरा क्लब 90 क्लब रेस्टारेंट से कोई संबंध है। उसने कहा कि उसने 30 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका नाम षड्यंत्र के तहत जोड़ा जा रहा है। सारिक ने कहा कि उसने वक्फ बिल का समर्थन किया है। इसलिए कुछ मुस्लिम लोग उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सारिक ने कहा कि वह नारकोटिक्स टेस्ट के लिए भी तैयार है। उसके खिलाफ एक प्रतिशत भी कुछ पाया जाता है तो वह कार्रवाई के लिए तैयार है। उसने कहा कि इन आरोपों के कारण पिछले पांच दिन से उसका परिवार मानसिक दबाव में है। 
 
MP News: Shariq Machli's clarification on name in love jihad case, said- he is being framed for supporting Waq
मंत्री विश्वास सारंग के साथ सारिक मछली - फोटो : अमर उजाला
बता दें सकल हिंदू समाज ने ज्ञापन में मांग की है कि सारिक मछली को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का उल्लंघन और ड्रग्स के अवैध कारोबार जैसे गंभीर आरोपों के तहत उचित धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। साथ ही, क्लब 90 रेस्टोरेंट और फॉर्म हाउस को ध्वस्त करने की भी मांग की गई है, जहां कथित रूप से नशे का सेवन कराकर पीड़िताओं से गलत काम करवाए जाते थे और उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सारिक मछली नगर निगम भोपाल से कॉलेज के पास लीज पर जमीन लेकर अवैध रूप से इन प्रतिष्ठानों का संचालन कर रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में पुलिस को निर्देशित किया है कि वे  इस मामले में कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त सजा दिलवाने के लिए पूरी सख्ती कसे कार्रवाई की जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed