फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Services of IAS Prateek Hejla trapped in NRC mess returned to Assam-Meghalaya, came on deputation

MP News: एनआरसी गड़बड़ी में फंसे IAS प्रतीक हेजला की सेवाएं असम-मेघालय को वापस, प्रतिनियुक्ति पर आए थे

Thu, 30 Mar 2023 09:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 30 Mar 2023 09:31 PM IST
सार

प्रतीक हजेला सितंबर 2013 से नवंबर 2019 तक असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के स्टेट कोऑर्डिनेटर के पद पर पदस्थ थे। हजेला पर मई 2022 में एनआरसी स्टेट कोऑर्डिनेटर हितेश देव सरमा ने सीआईडी में FIR दर्ज कराई है।

विज्ञापन
MP News: Services of IAS Prateek Hejla trapped in NRC mess returned to Assam-Meghalaya, came on deputation
आईएएस प्रतीक हजेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम-मेघायल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक हजेला की सेवाएं राज्य सरकार ने मूल कैडर असम-मेघालय को वापस कर दी है। 1995 बैचे के आईएएस हजेला तीन साल की प्रतिनयुक्ति पर मध्य प्रदेश आए थे। 31 मार्च 2023 को तीन साल पूरे होने के बाद राज्य सरकार ने आयुष विभाग का चार्ज वापस लेकर हजेला को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

 
हजेला ने जान को बताया खतरा
प्रतीक हजेला मूलत: भोपाल के रहने वाले हैं। प्रतीक हजेला अपनी प्रतिनियुक्ति बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए हजेला ने अपनी जान को खतरा बताया था। वह इसके लिए कोर्ट की शरण में भी गए थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हजेला की प्रतिनयिुक्ति बढ़ाने को लेकर कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

 
देश विरोधी कानून के तहत केस दर्ज
प्रतीक हजेला सितंबर 2013 से नवंबर 2019 तक असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के स्टेट कोऑर्डिनेटर के पद पर पदस्थ थे। हजेला पर मई 2022 में एनआरसी स्टेट कोऑर्डिनेटर हितेश देव सरमा ने सीआईडी में FIR दर्ज कराई है। सरमा की शिकायत के अनुसार हजेला ने एनआरसी स्टेट कोऑर्डिनेटर रहते हुए जान-बूझकर गलत तरीके से लोगों को भारतीय नागरिक के रूप में शामिल किया। इसके लिए उन पर सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाया गया है। इस वजह से हजेला पर देश विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। FIR में हजेला के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed