फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Scindia targeted Rahul's statement on BJP, said - look at ego, go to ground and recognize reality

MP News: राहुल के BJP पर दिए बयान पर सिंधिया का निशाना, बोले- अहंकार देखो! जमीन पर जाकर वास्तविकता पहचानें

Sun, 07 Jul 2024 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल/ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल/ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 07:12 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 13 राज्यों में खाता ही नहीं खुला। जहां उसकी भाजपा से सीधी लड़ाई थी। हर बार हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में असहिष्णुता का परिचय दे रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Scindia targeted Rahul's statement on BJP, said - look at ego, go to ground and recognize reality
राहुल गांधी के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के अयोध्या को लेकर दिए बयान पर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल को अहंकारी कहते हुए कहा कि इनको जमीन पर जाकर वास्तिकता पहचाना चाहिए। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के भाजपा पर हमले पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि कांग्रेस का 13 राज्यों में खाता ही नहीं खुला। जहां उसकी भाजपा से सीधी लड़ाई थी। हर बार हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में असहिष्णुता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म को गालियां दे रहे हैं। जनता ने तीन बार विपक्ष में बैठा दिया। सिंधिया ने कहा कि भाजपा ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली कुल सीटों से अधिक सीटें जीतीं। जहां 2024 के चुनावों में भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, वहीं कांग्रेस ने अपनी सीटों में सुधार किया, लेकिन तीन अंकों के आंकड़े से थोड़ा कम यानी 99 पर सिमट गई। सिंधिया ने कहा कि फिर भी इनका अहंकार देखा। उन्होंने बिना राहुल गांधी के नाम लिए कहा कि उनको जमीन पर जाकर असलियत का पता लगाना चाहिए। इसके बाद ही कोई बयान देना चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें राहुल गांधी ने अपने अहमदाबाद दौरे के दौरान शनिवार को बयान दिया था कि इंडिया गठबंधन ने फैजाबाद लोकसभा सीट जीतकर भाजपा के राम मंदिर आंदोलन को समाप्त कर दिया है। जिसे लालकृष्ण आणवानी ने शुरू किया था। अयोध्या शहर भी फैजाबाद लोकसभा सीट का हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या नहीं, फैजाबाद हारे हैं 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि हम अयोध्या नहीं हारे हैं, फैजाबाद हारे हैं। हम अयोध्या जीते हैं और डंके की चोट पर जीते हैं। अयोध्या नाम से लोकसभा की कोई सीट नहीं है। यह नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।  


99 के फेर का मुगालता जल्द करेंगे दूर 
भाजपा विधायक रामेशवर शर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने राम जन्म भूमि आंदोल को कुचलने की कोशिश की, लेकिन कुचल नहीं पाए। 6 दिसंबर को हम भी गए थे, हमने बाबरी ढांचा तोड़ा। तुम्हारे पिताजी के पास 400 थे, राम जी से टकराए तो जीरो हो गए। 99 के फेर का मुगालता जल्द दूर करेंगे। शर्मा ने कहा कि जो राम का विरोध करता है। हिंदूस्तान की जनता उसका विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed