{"_id":"67f665072fb8ac6f9906423b","slug":"mp-news-school-timings-changed-due-to-heat-in-bhopal-classes-up-to-8th-will-no-longer-be-held-after-12-pm-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश
Wed, 09 Apr 2025 05:49 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 09 Apr 2025 05:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में अप्रैल माह के आगमन के साथ ही गर्मी ने अपने तीव्र तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कुछ जगह तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लू का अलर्ट भी जारी किया है। इसको देखते हुए राजधानी भोपाल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
गर्मी से बुरा हाल
- फोटो : Freepic
विस्तार
मध्य प्रदेश में अप्रैल माह की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में हीट वेव का अनुमान है। इसके चलते राजधानी भोपाल में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें- दमोह की मौतों पर सियासत: मसूद ने स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा,शुक्ल बोले-कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना
जारी निर्देशों के अनुसार, अब आठवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं 12 बजे के बाद नहीं होंगी। यह कदम विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत देने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। वर्तमान में भोपाल और कई अन्य जिलों में अत्यधिक गर्मी महसूस की जा रही है, जिसका प्रभाव विद्यार्थियों की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: PM 11 को श्री आनंदपुर धाम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, CM बोले- वैशाखी का वार्षिक मेला बनेगा यादगार