फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Markets will remain open till night, Indore's Sarafa Chowpatty will remain closed for three days.

खुशियों का उत्सव: दीपावली पर 300 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, बढ़ी रौनक; 3 दिन तक इंदौर की सराफा चौपाटी बंद

Sat, 18 Oct 2025 10:19 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 Oct 2025 10:19 AM IST
सार

शहर के दोपहिया व चार पहिया वाहनों के शोरुम शनिवार को सुबह आठ बजे से खुल गए। ज्यादातर शोरुमों के बाहर शामियाने लगाए गए है, ताकि ग्राहकों को वाहनों की डिलेवरी दी जा सके। धन तेरस पर सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री होती है। 

विज्ञापन
Indore: Markets will remain open till night, Indore's Sarafa Chowpatty will remain closed for three days.
सराफा बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में दीपावाली की रौनक बाजारों में देर रात तक दिखाई दे रही है। लोग अपने परिवार के साथ खरीददारी करने जा रहे है। चमचमाते शोरुम हो या, सड़क पर मिट्टी के दीपक बेचने वाले, सभी जगह ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। धनतेरस पर अब राजावाड़ा क्षेत्र में दोपहिया वाहन भी प्रतिबंधित किए गए है। लोगों को पैदल ही खरीददारी करने राजवाड़ा व आसपास के बाजारों में जाना होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Dhanteras 2025: बाजारों में धूम, दुल्हन की तरह सजा इंदौर; दीपोत्सव के पर्व पर जानें कब-क्या और पूजा मुहूर्त?

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार से सोमवार तक सराफा चौपाटी भी बंद रहेगी। मंगलवार को ही अब सराफा के व्यंजनों का लुत्फ शहरवासी उठा सकते है। चौपाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम गुप्ता ने बताया कि दीपावली के कारण बाजार देर रात तक खुले रहते है। धनतेरस पर सराफा बाजार को सजाया जाता है। दुकानें भी देर रात तक खुली रहती है। इस कारण अब तीन दिन तक सराफा चौपाटी नहीं लगेगी।

शोरुमों में सुबह से भीड़
शहर के दोपहिया व चार पहिया वाहनों के शोरुम शनिवार को सुबह आठ बजे से खुल गए। ज्यादातर शोरुमों के बाहर शामियाने लगाए गए है, ताकि ग्राहकों को वाहनों की डिलेवरी दी जा सके। धन तेरस पर सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री होती है। दीपावली पर इस साल 300 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक शोरुमों पर भी लोग खरीदारी करने जा रहे है। नए टीवी, फ्रीज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बाजार में खूब खरीदे जा रहे है। जीएसटी की स्लैब कम होने के कारण कई उत्पादों पर कंपनियों ने छूट दे रखी है। इस कारण इस बार सेल बढ़ी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed