फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Sangh caretaker Dattatreya Hosabale reached Bhopal CM Mohan met him four-day RSS meeting in Indore

MP News: होसबोले पहुंचे भोपाल, सीएम मोहन ने की मुलाकात, आरएसएस की चार दिवसीय बैठक गुरुवार से इंदौर में

Wed, 31 Jul 2024 04:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 04:26 PM IST
सार

संघ कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले राजधानी भोपाल पहुंचे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने होसबोले से मुलाकात की। बता दें कि आरएसएस की चार दिवसीय बैठक गुरुवार से इंदौर में होगी।

विज्ञापन
MP News Sangh caretaker Dattatreya Hosabale reached Bhopal CM Mohan met him four-day RSS meeting in Indore
संघ कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस की चार दिवसीय बैठक इंदौर में होगी। संपर्क विभाग की इस बैठक में देश भर के 200 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए संघ कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले बुधवार को भोपाल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनसे संघ कार्यालय समिधा पहुंचकर मुलाकात की। करीब एक घंटे समिधा में रुके डॉ. मोहन ने संघ के अन्य पदाधिकारियों से भी मुलाकात की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक अगस्त से इंदौर में RSS के संपर्क विभाग की बैठक शुरू होगी। बैठक चार अगस्त तक जारी रहेगी। बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल होंगे। वे बुधवार को भोपाल पहुंच गए हैं। चार दिनों तक चलने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, संपर्क विभाग के 200 बड़े पदाधिकारी इस दौरान मंथन करेंगे। साथ ही बौद्धिक विभाग की प्रांतीय बैठक भी इस दौरान इंदौर में होगी।
विज्ञापन


सीएम डॉ. मोहन ने की मुलाकात 
इंदौर बैठक में शामिल होने प्रदेश आए संघ पदाधिकारियों से सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मुलाकात की। उन्होंने संघ कार्यालय समिधा पहुंचकर पूर्व सरकार्यवाह मुरेश भैयाजी जोशी से की मुलाकात। करीब एक घंटा समिधा पर रुके डॉ. मोहन ने अन्य पदाधिकारियों के साथ भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed