फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sadhvi Pragya welcomed in Bhopal after being acquitted in Malegaon blast case

Malegaon Case: भोपाल में साध्वी प्रज्ञा का स्वागत, बोलीं- 'भगवा आतंक' कहने वालों के मुंह पर तमाचा है ये फैसला

Sun, 03 Aug 2025 06:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 03 Aug 2025 06:16 PM IST
सार

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने के लिए ठोस साक्ष्य पेश करने में असफल रहा। फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा ने इसे हिंदुत्व और भगवा की जीत बताया और कहा कि "सत्यमेव जयते" आज सिद्ध हुआ है।

विज्ञापन
MP News: Sadhvi Pragya welcomed in Bhopal after being acquitted in Malegaon blast case
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालेगांव बम विस्फोट मामले में विशेष अदालत के फैसले के बाद सभी आरोपियों के बरी होने के बाद पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इसे हिंदुत्व की जीत है और "भगवा आतंक" शब्द गढ़ने वालों के मुंह पर एक तमाचा बताया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत हुई थी और 101 घायल हो गए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सात आरोपियों पर मुकदमा चला। विशेष अदालत ने 31 जुलाई को ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और पांच अन्य को इस मामले में बरी किया। अदालत ने कहा था कि अभियोजन पक्ष ने दोषसिद्धि के लिए ठोस और विश्वसनीय सबूत पेश नहीं किए। 
विज्ञापन


सत्य की जीत हुई, भगवा की विजय: साध्वी प्रज्ञा
भोपाल पहुंचने पर राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि यह हिंदुत्व और धर्म की जीत है। यह भगवा की विजय है। हमारे शास्त्रों में लिखा है 'सत्यमेव जयते' (केवल सत्य की जीत होती है) आज वह सिद्ध हुआ। जो लोग 'भगवा आतंक' की बात करते थे, उन्हें समाज और देश ने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मालेगांव केस: कोर्ट से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का बयान, कहा- भगवा, हिंदुत्व और सनातन की हुई विजय

'झूठे बयान के लिए दबाव डाला गया'
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्हें झूठे बयान देने के लिए प्रताड़ित किया गया। कुछ लोगों के नाम लेने के लिए कहा गया, लेकिन मैं झुकी नहीं।

भोपाल में हुआ भव्य स्वागत
भोपाल लौटने पर साध्वी प्रज्ञा का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मालाओं, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया। समर्थकों ने इस फैसले को "न्याय की जीत" करार दिया और भगवा झंडे लहराते हुए नारेबाज़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed