फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Robert Vadra, furious over the FIR on Priyanka Gandhi in MP, said - the more they press, the stronger

MP News: MP में प्रियंका गांधी पर FIR से भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- ये जितना दबाएंगे, हम उतनी मजबूती से उठेंगे

Mon, 14 Aug 2023 02:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Aug 2023 02:53 PM IST
सार

रॉबर्ड वाड्रा ने कहा कि मैं हैरान नहीं हूं। यह उनका धारणा बनाने का उनका तरीका है। कर्नाटक में भी 40% कमीशन सरकार थी, वहीं, यहां (मध्य प्रदेश) है। जहां यह लोग सरकार तोड़ेगे और अपनी तरीके के राजनीति चलाएंगे।

विज्ञापन
MP News: Robert Vadra, furious over the FIR on Priyanka Gandhi in MP, said - the more they press, the stronger
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश में 50% कमीशन के पत्र पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने इस पत्र के आधार पर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस पर भाजपा ने पत्र को फर्जी बताकर कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति करार दिया। साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराई है। अब इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा की एंट्री हो गई है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि ये जितना दबाएंगे। हम उतनी मजबूती से उठेंगे। 

विज्ञापन


रॉबर्ड वाड्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं हैरान नहीं हूं। यह धारणा बनाने का उनका तरीका है। कर्नाटक में भी 40% कमीशन सरकार थी, वही, यहां (मध्य प्रदेश) है। यहां यह लोग सरकार तोड़ेंगे और अपनी तरीके के राजनीति चलाएंगे, तो वह सरकार ज्यादा चलेगी नहीं। लोग विद्रोह करेंगे। प्रियंका निडर हैं, राहुल निडर हैं, सोनिया जी निडर हैं। हम तो लोगों की आवाज उठाएंगे। ये कानून या एजेंसियों के माध्यम से दबाव बनाएंगे। मैं फिर कहूंगा कि जितना दबाव डालेंगे। हम उतनी ही मजबूती से उठेंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed