{"_id":"6633650551ab71c3a30b379e","slug":"mp-news-review-meeting-regarding-low-voting-in-two-phases-vd-said-voting-reduced-due-to-congress-s-indiffe-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दो चरणों में कम मतदान को लेकर समीक्षा बैठक, वीडी बोले- कांग्रेस की उदासीनता के कारण कम हुई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दो चरणों में कम मतदान को लेकर समीक्षा बैठक, वीडी बोले- कांग्रेस की उदासीनता के कारण कम हुई वोटिंग
Thu, 02 May 2024 04:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 02 May 2024 04:12 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में पहले दो चरणों में कम मतदान के बाद चुनाव आयोग के साथ ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी जुट गए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की उदासीनता के कारण वोटिंग कम हुई।
विज्ञापन
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की गुरुवार सुबह 11 बजे बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में पहले दो चरण के मतदान को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही अगले तीसरे और चौथे चरण के मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के पक्ष में 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने लिए पन्ना प्रमुख मतदाताओं को घर से निकालने का काम किया जायेगा। मतदान के दिन तक पन्ना और अर्द्ध पन्ना प्रमुख के साथ सभी संगठनों के कार्यकर्ता इस काम में जुटेंगे। वोट बढ़ाने मंत्री-विधायक अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगे। शर्मा ने कहा कि दोनों चरणों की 12 सीटों पर हुए मतदान की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि कांग्रेस के प्रभाव वाले मतदान केंद्रों में सबसे कम मतदान हुआ है। वहीं जहां से भाजपा को एकतरफा बढ़त मिल रही है। वहां मतदान का प्रतिशत बहुत अच्छा है.
राहुल हाथ में संविधान लेकर झूठ बोलते है
वहीं कम मतदान को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की उदासीनता के कारण कम वोटिंग हुई है। वहीं राहुल गांधी पर भी वीडी शर्मा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान हाथ में लेकर झूट बोलते हैं। शर्मा ने कहा कि अमित शाह के वीडियो को लेकर वो राहुल की चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा राहुल की लोकप्रियता पाकिस्तान में ही होगी।
आयोग भी हुआ मतदान बढ़ाने सक्रिय
प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग भी सक्रिय हो गया है। इसको लेकर आयोग ने बुधवार को चले बूथ की ओर अभियान शुरू किया है। इसमें मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें तीसरे चरण में 7 मई को 9 लोकसभा सीटों भोपाल, बैतूल, विदिशा, सागर, राजगढ़, गुना, मुरैना, ग्वालियर और भिंड में मतदान होगा। इसके नतीचे 4 जून को आएंगे।