फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Retired Special Director General of Police Vijay Yadav becomes Chief Information Commissioner in Stat

MP News: राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त बने सेवानिवृत्त डीजीपी विजय यादव

Tue, 10 Sep 2024 11:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Sep 2024 11:17 PM IST
सार



मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे समय बाद राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति कर दी है। सेवानिवृत्त विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव मुख्य सूचना आयुक्त बनें है। 

विज्ञापन
MP News: Retired Special Director General of Police Vijay Yadav becomes Chief Information Commissioner in Stat
विजय यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे समय बाद राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति कर दी है। सेवानिवृत्त विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर सेवानिवृत्त विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव का चयन किया गया। प्रशासनिक और सुरक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा चयन समिति ने तीन सूचना आयुक्तों का भी चयन किया है। इसमें शिक्षाविद् उमाशंकर पचौरी, समाजसेवी वंदना गांधी और सेवानिवृत्त जज ओमकार नाथ शामिल हैं। इन नियुक्तियों से राज्य सूचना आयोग में प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है। चयन समिति के अनुसार इन नामों का चयन उनकी संबंधित क्षेत्रों में विशेष योग्यता और अनुभव के आधार पर किया गया है, जो राज्य की सूचना व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने में सहायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed