फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Results of half a dozen examinations stuck in MP, Leader of Opposition writes letter to CM demanding

MP News: MP में आधा दर्जन परीक्षाओं के रिजल्ट अटके, नेता प्रतिपक्ष ने CM को पत्र लिख परिणाम जारी करने की मांग

Sat, 30 Dec 2023 01:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Dec 2023 01:36 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में आधा दर्जन परिक्षाओं के परिणाम अटके है या फिर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर ने सीएम को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
MP News: Results of half a dozen examinations stuck in MP, Leader of Opposition writes letter to CM demanding
उमंग सिंघार - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में सरकारी भर्ती की आधा दर्जन परीक्षाओं के रिजल्ट अटके है तो कई परीक्षाओं की प्रक्रिया ही आगे नहीं बढ़ रही है। इसे प्रदेश के प्रतियोगिती परीक्षा की तैयारी करने वाले बेरोजगार युवा परेशान है। वहीं, कई प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने कई युवा असमंजस में है। उनके सामने संकट की है कि अब वह तैयारी करें या बढ़ती उम्र के चलते कोई रोजगार की तलाश करें। इस बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं के अटकें रिजल्ट, अधूरी कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पत्र में पटवारी समेत कई परीक्षाओं का जिक्र किया है।  उन्होंने लिखा कि कई परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित नहीं करने से अभ्यार्थियों का मनोबल पूरी तरह टू चुका है। प्रदेश के युवा हताश है। अभ्यार्थियों को इन परीक्षााओं में भ्रष्टाचार और घोटाले की आशंका है। साथ ही सीएम से मांग की है कि जल्द से जल्द लंबित परीक्षाओं के परिणाम नियुक्ति और रिक्त पद भरे जाए। ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर मिले।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी नहीं हुए 
कर्मचारी सर्विस बोर्ड (ईएसबी) मध्य प्रदेश द्वारा मई एवं जून 2023 में वन रक्षक, जून 2023 में ग्रुप-5, जुलाई 2023 में ग्रुप-4, जुलाई 2023 में ग्रुप-1 सब ग्रुप 1, अगस्त 2023 में एचएसटी एसटी वर्ग-1, अगस्त 2023 में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की गई। इन परीक्षाओं के अब तक परिणाम घोषित नहीं किए गए। 
विज्ञापन


पटवारी समेत इन परीक्षाओं का भी जिक्र
- परीक्षा बोर्ड द्वारा संविदा वर्ग-2 के प्रथम चरण की परीक्षा हुई, लेकिन द्वितीय चरण की परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं हुई। 
- पटवारी की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए, लेकिन उसमें फर्जीवाड़ा होने की शिकायत की जांच अब तक पूरी नहीं हुई। 
- बोर्ड ने आगामी वर्ष के लिए अभी तक परीक्षा कार्यक्रम का कैंलेंडर जारी नहीं किया गया है। कैंलेंडर जल्द जारी किया जाए। 
- संविदा वर्ग की वेटिंग लिस्ट से रिक्त पद क्लियर करने की मांग की। उन्होंने जिक्र किया कि संविदा वर्ग-3 के जनजाति वर्ग के 4200 पदों को नियमानुसर वेटिंग लिस्ट से भरें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- आईबीपीएस बैंक बोर्ड द्वारा समिति प्रबंधों की नियुक्ति नहीं हुई है। इनके नियुक्ति आदेश जारी किए जाए। 
- एमपी ऑनलाइन द्वारा ATMA की परीक्षा अगस्त में ली गई, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किए गए। 
- एमपीपीएससी द्वारा ली गई कई परीक्षाओं में अभी भी नियुक्तियां रूकी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed