{"_id":"67d3124ed505b89e73056af1","slug":"mp-news-rashmi-arun-shami-becomes-acs-varnwal-given-additional-charge-of-agriculture-production-commissioner-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रश्मि अरुण शमी बनीं एसीएस, वर्णवाल को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रश्मि अरुण शमी बनीं एसीएस, वर्णवाल को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
Thu, 13 Mar 2025 10:44 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:44 PM IST
सार
प्रमुख सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी को मुख्य सचिव ग्रेड में पदोन्नति दी गई। अब वे अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यभार संभालेंगी। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान का वीआरएस मंजूर होने के बाद गुरुवार को प्रमुख सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी को मुख्य सचिव ग्रेड में पदोन्नति दी गई है। अब वे अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यभार संभालेंगी। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा, दिल्ली में प्रतिनियुक्त अपर सचिव राजस्व विभाग, विवेक अग्रवाल को भी मुख्य सचिव ग्रेड वेतनमान में पदोन्नति दी गई है और वे अपने विभाग में यथावत बने रहेंगे।
राज्य शासन ने वन विभाग के एसीएस अशोक वर्णवाल को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके अतिरिक्त, जीएडी के एसीएस संजय दुबे को कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. ई रमेश कुमार को अब पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध्दघूमंत जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।