{"_id":"673b60777ae52ac42701a44c","slug":"mp-news-rape-case-registered-against-bjym-leader-resignation-from-the-post-congress-accused-of-revealing-th-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजयुमो नेता पर दुष्कर्म का केस दर्ज, पद से इस्तीफा, कांग्रेस पर पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजयुमो नेता पर दुष्कर्म का केस दर्ज, पद से इस्तीफा, कांग्रेस पर पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप
Mon, 18 Nov 2024 10:15 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:15 PM IST
सार
बालाघाट में भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे पर दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, दूसरी तरफ से कांग्रेस नेता ने एफआईआर की कॉपी को सार्वजनिक कर दिया। इस पर कांग्रेस नेता पर पीड़िता की पहचान उजागर करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता भूपेंद्र सोहागपुरे पर दुष्कर्म का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, इस घटना पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एफआईआर की कॉपी ही अपलोड कर पीड़िता की पहचान उजागर कर दी, जिससे उन पर पीड़िता की पहचान उजागर करने के सवाल उठ रहे हैं। भाजयुमो नेता भूपेंद्र सोहागपुरे ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने लिखा कि मेरे ऊपर एक महिला ने फर्जी मामला बनाया है। मेरी वजह से संगठन की छवि खराब न हो, इसलिए जब तक मैं न्यायालय से न्याय प्राप्त न कर लूं, अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। वहीं, इस मामले पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर ऐसे मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।
कांग्रेस नेता ने उजागर की पीड़िता की पहचान
इस विवाद को और बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एफआईआर की कॉपी साझा की, जिसमें पीड़िता का नाम और जाति का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ इस प्रकार का अनाचार क्या उचित है। यह प्रदेश में लगातार हो रहा है। हालांकि, मुकेश नायक के सोशल मीडिया पर पीडिता के नाम का उल्लेख करने से उन पर भी सवाल उठे। कानून यौन अपराध मामलों में पीड़िता की पहचान उजागर करने से रोकता है।