{"_id":"64edf4b77fa33d681c016c03","slug":"mp-news-rakshabandhan-will-be-a-holiday-in-the-state-on-wednesday-orders-issued-by-the-state-government-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश में बुधवार को रक्षाबंधन पर रहेगा अवकाश, राज्य सरकार से जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश में बुधवार को रक्षाबंधन पर रहेगा अवकाश, राज्य सरकार से जारी किए आदेश
Tue, 29 Aug 2023 07:08 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 29 Aug 2023 07:08 PM IST
सार
बैंक कर्मचारी संगठन की तरफ से सरकार से छुट्टी देने क मांग की गई थी। अब बैंक, कोषालय और एलआईसी के कर्मचारियों को भी रक्षाबंधन के दिन अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य सरकार ने बुधवार को रक्षाबंधन पर अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किए। बैंक कर्मचारी संगठन की तरफ से सरकार से छुट्टी देने क मांग की गई थी। अब बैंक, कोषालय और एलआईसी के कर्मचारियों को भी रक्षाबंधन के दिन अवकाश मिलेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव की तरफ से जारी आदेश में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत बुधवार को अवकाश घोषित किया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा निगोशिएबल इन्स्ट्रेमेन्ट्रस एक्ट 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के अंतर्गत दिनांक 30 अगस्त 2023, बुधवार को रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।