फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Public welfare campaign will start in the state from tomorrow, PM Modi will come to MP to participate

MP News: प्रदेश में कल से शुरू होगा जनकल्याण अभियान, GIS में शामिल होने एमपी आएंगे पीएम मोदी

Tue, 10 Dec 2024 10:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Dec 2024 10:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को नई दिल्ली में भेंट हुई। भेंट के दौरान उन्हें मध्य प्रदेश आने का आमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
MP News: Public welfare campaign will start in the state from tomorrow, PM Modi will come to MP to participate
सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राममंदिर की प्रतिकृति भेंट की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक जनकल्याण अभियान और 11 से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा। प्रदेश के मंत्रीगण अपने प्रभार और गृह जिलों में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। जिलों में लगने वाले शिविरों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं मंत्रीगण द्वारा सुनिश्चित की जाएं। सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी जनकल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व की गतिविधियों से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान" के शुभारंभ में 11 दिसंबर को योजना के 1.29 करोड़ हितग्राही बहनों को 10वीं किश्त के रूप में 1572.75 करोड़ रुपये खातों में भेजे जाएंगे।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को नई दिल्ली में भेंट हुई। भेंट के दौरान उन्हें मध्य प्रदेश आने का आमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। प्रधानमंत्री ने आगामी 24 फरवरी 2025 को भोपाल में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आने की सहमति दी है। प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश में अन्य कार्यक्रमों के लिए भी आमंत्रित किया गया है। इसके लिए भी वे अपने कार्यक्रम निर्धारित कर अवगत करवाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल के लिए मध्य प्रदेश की सराहना की है। इन परियोजनाओं के भूमि-पूजन कार्यक्रमों के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


पचमढ़ी में चिंतन शिविर 26 को
मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 26 दिसंबर को पचमढ़ी में चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मंत्रीगण को जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के लिए 10 केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नर्मदापुरम में हाल ही में संपन्न रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सफल रहा, जिसमें 31 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। साथ ही लगभग 40 हजार व्यक्तियों को रोजगार की संभावना भी सरकार होगी। प्रदेश में शहडोल में अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed