{"_id":"65f48b07b657f6575d0e83f1","slug":"mp-news-protest-over-eight-percent-dearness-allowance-employees-said-government-provided-half-the-happines-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते को लेकर प्रदर्शन, कर्मचारी बोले- सरकार ने 4% DA देकर आधी खुशी प्रदान की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते को लेकर प्रदर्शन, कर्मचारी बोले- सरकार ने 4% DA देकर आधी खुशी प्रदान की
Fri, 15 Mar 2024 11:29 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:29 PM IST
सार
मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सभी जिला मुख्यालय एवं राज्य मंत्रालय पर 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता/महंगाई राहत को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भोपाल में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और भोपाल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 8% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय एवं राज्य मंत्रालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस बीच सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश जारी कर दिए, जबकि सरकार को 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता/राहत देना है। उन्होंने सरकार से जनवरी 2024 से चार प्रतिशत महंगाई भत्ता/राहत तत्काल प्रदान करने की मांग की।
पेंशनरों को दरकिनार किया
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जारी आदेश में प्रदेश के 4.50 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को दरकिनार किया गया है। ये सेवानिवृत कर्मचारी वरिष्ठ नागरिक हैं सरकार को सेवानिवृत कर्मचारियों को भी तत्काल महंगाई राहत देने के आदेश जारी करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मोर्चे की तरफ से सरकार को कर्मचारियों की पदोन्नति, वाहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, लिपिकों की ग्रेड पे में विसंगति सहित पेंशन के लिए अहर्तादायी सेवा 25 वर्ष करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भले ही आचार संहिता लागू हो जाए, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जल्दी संगठनों से चर्चा कर प्रदेश स्तर के आंदोलन की रणनीति बनाएगा।