फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Promotion of 4,506 Forest Department employees; CM Yadav says orders have been issued for fresh recru

MP News: वन विभाग में 4506 कर्मचारियों की पदोन्नति, सीएम यादव बोले-खाली पदों पर नई भर्ती की तैयारी

Mon, 24 Aug 2026 06:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 24 Aug 2026 06:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में वन विभाग को और मजबूत करने के लिए खाली पदों पर नई भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा के साथ वन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Promotion of 4,506 Forest Department employees; CM Yadav says orders have been issued for fresh recru
सीएम ने पदोन्नत वन कर्मियों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में वन विभाग को मजबूत करने के लिए सरकार खाली पदों पर नई भर्ती करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वन प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा और जंगल, वन्यजीव व प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा के लिए वन अमले को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह बात सोमवार को भोपाल में पदोन्नत वन अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है। विभाग के 4,506 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें 188 सहायक वन संरक्षक, 2,821 वनपाल, 761 उप वन क्षेत्रपाल और 736 अन्य संवर्ग के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी की सड़कों की बदहाली पर BJP MLA ने उठाए सवाल,बोले-कम रेट पर ठेके-भ्रष्टाचार से बिगड़ रही गुणवत्ता
विज्ञापन


खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती
सीएम  यादव ने बताया कि वन विभाग में कुल 25,389 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 18 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के बाद खाली होने वाले पदों को भरने के लिए नई भर्ती के आदेश दिए गए हैं। सरकार का जोर वन विभाग में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: CM बोले- स्किल नई करेंसी,इनोवेशन नई इकोनॉमी; केंद्रीय संस्थानों ने बताया MP को नंबर-1 बनाने का रोडमैप

वनकर्मी जंगलों की मजबूत दीवार
मुख्यमंत्री ने वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों को ‘ग्रीन सोल्जर्स’ बताते हुए कहा कि प्रदेश के जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा में इनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल, गिद्ध और चीता स्टेट के रूप में पहचान मिली है। इस उपलब्धि में वनकर्मियों की मेहनत का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब जंगल, नदियां और जैव विविधता भी सुरक्षित रहें। सरकार का प्रयास है कि प्राकृतिक संपदा को आने वाली पीढ़ियों के लिए और बेहतर स्थिति में छोड़ा जाए। 

ये भी पढ़ें-  MP News: खंडेलवाल की पहली कार्यसमिति बैठक 30-31 अगस्त को, ओरछा में मिशन-2028 की रणनीति पर होगा मंथन

AI से हाथियों की निगरानी 
वन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वन संरक्षण में नई तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। हाथियों की निगरानी के लिए एआई आधारित ‘गज रक्षक’ प्रणाली, चीतों के संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट और पीएम गतिशक्ति के तहत वन मानचित्रों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस साल अब तक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 5.62 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। 43 जिलों में 94 वन वाटिकाओं को भी मंजूरी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed