फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Priyanka Gandhi targets Patwari recruitment, says only scams are scams in recruitment in MP

MP News: पटवारी भर्ती घोटाले पर प्रियंका ने साधा निशाना, बोली-एमपी में भर्तियों में केवल घोटाले ही घोटाले है

Thu, 13 Jul 2023 05:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 13 Jul 2023 05:01 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में एक बार फिर भर्ती में घोटाले की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन
MP News: Priyanka Gandhi targets Patwari recruitment, says only scams are scams in recruitment in MP
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईसीबी) में पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने परिणाम में धांधली का आरोप लगाया है। इसको लेकर अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, भाजपा सरकार ने परीक्षा में धांधली के आरोपों को झूठा बताया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में एक बार फिर भर्ती में घोटाले की खबरें आ रही हैं। नौकरियों के लिए पदों की लाखों रुपए में बोली लगाए जाने की खबरें हैं और सरकार जांच कराने से क्यों कतरा रही है? भर्ती घोटालों से जुड़े होने के आरोप में भाजपा नेताओं का नाम ही क्यों सामने आता है?  नौकरी के लिए भर्तियों में केवल घोटाले ही घोटाले हैं। भाजपा सरकार लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है ?
विज्ञापन


बता इससे पहले ऑल इडिया नेशनल कांग्रेस के सोशल मीडिया से भी ट्वीट किया गया कि मध्य प्रदेश में फिर महाघोटाला। आगे लिखा कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा करवाई थी। नतीजे आए तो एक ही परीक्षा केंद्र के 114 उम्मीदवारों का चयन हो गया है। जिसमें सात उम्मीदवार टॉप-10 शामिल रही है। यह विवादित परीक्षा केंद्र भाजपा विधायक सजीव सिंह कुशवाहा का है। पटवारी परीक्षा में हुई इस धांधली ने मध्य प्रदेश में व्यापम महाघोटाले की यादें ताजा कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें पटवारी परीक्षा की धांधली को लेकर इंदौर, भोपाल समेत अन्य जिलों में अभ्यार्थी जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें 15 मार्च से 26 अप्रैल के बीच ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) सहायक संपपरीक्षक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक नगर निवेशक, सहायक राजस्व अधिकारी, सहायक अग्नि शमन अधिकारी की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती तथा पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। यह परीक्षा प्रदेश के 13 शहरों में ऑनलाइन हुई। इसमें 12.79 लाख अभ्यर्थी ने आवेदन किए, जिसमें से 9.78 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को जारी किया गया। वहीं, टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची 10 जुलाई को जारी की गई। जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed