{"_id":"6422e686b81072d5eb0c7c43","slug":"mp-news-posting-of-two-ias-officers-who-returned-from-deputation-faiz-ahmed-kidwai-became-ps-of-social-justi-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: फैज अहमद पीएस सामाजिक न्याय विभाग बनें, सिबि चक्रवर्ती अपर सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: फैज अहमद पीएस सामाजिक न्याय विभाग बनें, सिबि चक्रवर्ती अपर सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन
Tue, 28 Mar 2023 06:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 28 Mar 2023 06:55 PM IST
सार
सामान्य प्रशासन विभाग ने 1998 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी फैज अहमद किदवई को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण का प्रमुख सचिव बनाया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य सरकार ने पदस्थापना का इंतजार कर रहे दो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के आदेश जारी किए है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1998 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी फैज अहमद किदवई को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण का प्रमुख सचिव बनाया है। किदवई परिवहन और जेल विभाग के प्रमुख सचिव थे। वह छुट्टी पर चले गए थे। जहां से लौटने के बाद उनको सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है।
वहीं, प्रतिनियुक्ति से लौटे 2008 बैच के आईएएस सिबि चक्रवर्ती को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के पद पर पदस्थ किया है। साथ ही उनको परिवहन विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
विज्ञापन
वहीं, प्रतिनियुक्ति से लौटे 2008 बैच के आईएएस सिबि चक्रवर्ती को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के पद पर पदस्थ किया है। साथ ही उनको परिवहन विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
विज्ञापन
