{"_id":"665b031872b8cca5c509dbcf","slug":"mp-news-politics-on-opposition-keeping-distance-from-exit-poll-debate-vd-said-now-running-away-making-excu-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विपक्ष के एक्जिट पोल की डिबेट से दूरी बनाने पर सियासत, वीडी बोले- अब बहाना बनाकर भाग रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विपक्ष के एक्जिट पोल की डिबेट से दूरी बनाने पर सियासत, वीडी बोले- अब बहाना बनाकर भाग रहे
Sat, 01 Jun 2024 04:46 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:46 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एक्जिट पोल को लेकर मीडिया की डिबेट में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर सियासत तेज हो गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।
- फोटो : VDSharmaBJPMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया। इस दौरान लोकतंत्र की हत्या की। अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर अविश्वास। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक्जिट पोल की बहस में मैदान में आना चाहिए। इस तरह बहाना बनाकर भागना नहीं चाहिए। उन्होंने अटल की बात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सच कहा था कि हम यहां तुम वहां होंगे। आज वही हो रहा है।
वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने एक्जिट पोल में कांग्रेस के शामिल नहीं होने के निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक्जिट पोल के नतीजों में भाग न लेने के कांग्रेस के फैसले का पूरी तरह समर्थन करता हूं। उन्होंने लिखा कि एक्जिट पोल एक कॉल्पनिक अभ्यास है। उन्होंने लिखा कि इसमें हर कोई दावा करता है कि हम जीत रहे है। उन्होंने लिखा कि विशलेषण का काम विशेषज्ञों और मीडिया पर छोड़ दें। उन्होंने लिखा कि देश को पता चल जाएगा कि कौन गोदी है और कौन असली हैl
बता दें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल को लेकर मीडिया में होने वाली बहस में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता भी तीन जून तक किसी भी प्रकार की एक्जिट पोल की बहस में भाग नहीं लेंगे। 4 जून को कांग्रेस प्रवक्ता डिबेट में भाग लेंगे। बता दें चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मीडिया 1 जून को शाम साढ़े़ छह बजे के बाद एक्जिट पोल के आकड़े और नतीजे बता सकते है।