फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Police strict on drugs mafia, 11 smugglers sent to jail in Ujjain

MP News: ड्रग्स माफिया पर पुलिस की सख्ती, उज्जैन में 11 तस्करों को भेजा जेल

Fri, 21 Apr 2023 04:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 21 Apr 2023 04:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में अवैध ड्रग्स की तस्करी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। उज्जैन ज़ोन में 11 तस्करों को पकड़कर जेल भेजा गया है। उज्जैन के साथ-साथ मंदसौर और नीमच में भी कार्रवाई की गई है। 
 

विज्ञापन
MP News: Police strict on drugs mafia, 11 smugglers sent to jail in Ujjain
drugs, heroin, हेरोइन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले ड्रग्स माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर उज्जैन जोन में मादक पदार्थों के 11 तस्करों को केन्द्रीय जेल भेजा है। मादक पदार्थों के उत्पादन, व्यवसाय एवं तस्करी में लगातार सक्रिय रहने वालों की अब खैर नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नार्को ड्रग्स से संबंधित माफिया के विरुद्ध व्यापक और कठोर कार्रवाई करने के उद्देश्य से उज्जैन जोन के जिलों में पुलिस ने विस्तृत डेटा बेस तैयार कर उनका विश्लेषण किया है। ड्रग्स माफियाओं व तस्करों के विरुद्ध कारगर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाया जा रहा अंकुश
मप्र पुलिस ने उज्जैन जोन के मंदसौर, नीमच एवं उज्जैन में कार्रवाई करते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मादक पदार्थों के 11 तस्करों को केन्द्रीय जेल में बंद किया है। इस कार्रवाई में उज्जैन से कालू, चीलम व जुबेर, मंदसौर से शानू लाला, जाउद्दीन, खानशेर व आसिफ लाला और नीमच से गोपाल, मुमताज, रहीस एवं हुसैन को इंदौर सेंट्रल जेल में लंबे समय के लिए बंद किया है। इन तस्करों के संपर्क अन्य राज्यों में भी पाए गए हैं। मप्र पुलिस ने इन सभी आरोपियों की अवैध सम्पत्ति की जानकारी भी एकत्र की जा रही है ताकि इनकी अवैध गतिविधियों पर सदा के लिए अंकुश लगाया जा सके। 
विज्ञापन


सुरक्षित वातावरण प्रदान करने मप्र पुलिस प्रतिबद्ध  
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर समाज के नवयुवकों व आम जनता को नशे के लिए प्रेरित करने वाले ड्रग्स तस्कर एवं उनके सिंडिकेट के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। आमजन को एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed