फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Police raid on Kanjar tapers, illegal liquor worth Rs 12 lakh seized, one arrested, five defrauded

MP News: कंजरों के टपरों पर पुलिस का छापा, 12 लाख की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार, पांच रफूचक्कर

Sun, 31 Mar 2024 09:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 31 Mar 2024 09:47 PM IST
सार

बैरसिया और आसपास के थानों की पुलिस ने ग्राम करारिया स्थित कंजर टपरों पर रविवार तड़के छापा मारा। पुलिस ने यहां से देशी-विदेशी और हाथ भट्टी से बनी करीब 12.78 लाख रुपये की अवैध शराब, पांच मोटर सायकिल और बड़ी मात्रा में महुआ लहान जब्त किया।

विज्ञापन
MP News: Police raid on Kanjar tapers, illegal liquor worth Rs 12 lakh seized, one arrested, five defrauded
पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए भोपाल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बैरसिया और आसपास के थानों की पुलिस ने ग्राम करारिया स्थित कंजर टपरों पर रविवार तड़के छापा मारा। पुलिस ने यहां से देशी-विदेशी और हाथ भट्टी से बनी करीब 12.78 लाख रुपये की अवैध शराब, पांच मोटर सायकिल और बड़ी मात्रा में महुआ लहान जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्राम करारिया में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से शराब का निर्माण और भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


इस पर बैरसिया, नजीराबाद, गुनगा, ईंटखेड़ी थानों की पुलिस के साथ ही कंट्रोल रूम के बल बुलाकर अलग-अलग टीमें बनाई गई। इन टीमों ने रविवार तड़के करीब एक दर्जन वाहनों में सवार होकर पूरे गांव को चारों तरफ से घेर लिया। सर्चिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जबकि पांच अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। कंजर टपरों में तलाशी लेने पर अवैध रूप से रखी देशी-विदेश और हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त की गई। इनमें देशी 133 पेटी, विदेशी 54 पेटी और कच्ची शराब 610 लीटर जब्त हुई। साथी 12 सौ लीट महुआ लहान जब्त किया गया। अवैध शराब की तस्करी में उपयोग की जाने वाली पांच मोटर सायकिलें भी जब्त हुई हैं। इस प्रकार कुल 12 लाख 78 हजार 440 रुपये का माल जब्त हुआ। 1200 किलोग्राम महुआ लहान को मौके पर नष्ट कराया गया। इसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार रुपये होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed