{"_id":"67d84b6ec5850c4cef0cc628","slug":"mp-news-pm-said-mini-brazil-is-located-in-vicharpur-of-shahdol-cm-said-football-will-get-a-boost-with-enco-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: PM ने कहा-शहडोल के विचारपुर में बसा है मिनी ब्राजील, CM बोले- प्रोत्साहन से फुटबाल को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: PM ने कहा-शहडोल के विचारपुर में बसा है मिनी ब्राजील, CM बोले- प्रोत्साहन से फुटबाल को मिलेगा बढ़ावा
Mon, 17 Mar 2025 09:49 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 17 Mar 2025 09:49 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के विचारपुर गांव को "मिनी ब्राजील" बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रधानमंत्री के इस प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र में फुटबॉल को और अधिक बढ़ावा देने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
विज्ञापन
पीएम ने शहडोल के गांव को बताया मिनी ब्राजील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जनजातीय बहुल विचारपुर गांव को मिनी ब्राजील बताया। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले की यात्रा में उन्हें उस जगह के बारे में पता चला, जहां के निवासियों में फुटबॉल के प्रति अटूट प्रेम है। वे अपने क्षेत्र को मिनी ब्राजील कहते हैं। अमेरिकन पॉडकास्ट में पीएम ने कहा कि हमारे यहां सेंट्रल पार्ट ऑफ इंडिया में मध्यप्रदेश एक स्टेट है, वहां शहडोल एक जिला है, शहडोल जिला बहुत बड़ा ट्राइबल बेल्ट है, जहां काफी ट्राइबल लोग रहते हैं वहां ट्राइबल महिलाएं स्व-सहायता समूह चलाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शहडोल जिले के दौरे की यादों को साझा करते हुए कहा कि मैं वहां के लोगों से बातचीत कर रहा था। शहडोल में देखा कि स्पोर्ट्स की ड्रेस पहने हुए वहां 80 से 100 के करीब नौजवान, छोटे बच्चे, सभी लोग एक ही प्रकार से बैठे थे। मैं उनके पास गया, उनसे पूछा कि आप लोग कहां से हैं? जवाब मिला, हम मिनी ब्राजील से हैं। मैंने खिलाड़ियों से पूछा कि मिनी ब्राजील क्या है? तो खिलाड़ियों ने बताया कि हमारे गांव विचारपुर को लोग मिनी ब्राजील कहते हैं। पीएम ने कहा कि मैंने फिर पूछा कैसे मिनी ब्राजील कहते हैं? खिलाड़ियों ने बताया कि हमारे गांव में हर परिवार में चार पीढ़ियों से लोग फुटबॉल खेलते आ रहे हैं। गांव से 80 से अधिक नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी निकले हैं। पूरा गांव फुटबॉल को समर्पित है और वो कहते हैं कि हमारे गांव का इंडिविजुअल मैच जब होता है, तो 20 से 25 हजार दर्शक तो आसपास के गांव से ही आ जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में फुटबॉल का क्रेज इन दिनों बढ़ रहा है, मैं उसके लिए शहडोल के मिनी ब्राजील को शुभ संकेत मानता हूं। इससे टीम स्पिरिट पैदा होती है।
सीएम ने पीएम का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे शहडोल ही नहीं पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फुटबाल को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हमारी खेल अकादमियों के खिलाड़ियों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
पूर्व कमिश्नर शर्मा ने भी किया प्रोत्साहित
शहडोल संभाग में फुटबाल को प्रोत्साहित करने के लिए शहडोल संभाग के पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा की पहल पर फुटबाल खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए गए हैं। इसके अपेक्षित परिणाम मिल रहे हैं। शहडोल जिले के विचारपुर गांव सहित शहडोल संभाग के लगभग सभी गांवों में फुटबाल क्लबों का गठन किया गया है तथा फुटबाल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मन की बात में भी हो चुका है जिक्र
प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व में भी 'मन की बात' कार्यक्रम में भी शहडोल संभाग की फुटबाल क्रांति के संबंध में चर्चा की जा चुकी है, जिससे शहडोल संभाग के फुटबाल खिलाड़ियों में नया उत्साहवर्धन हुआ है