फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi praised Dindori and Chhatarpur districts in Mann Ki Baat, praised the efforts of water conser

MP News: पीएम मोदी ने मन की बात में डिंडोरी और छतरपुर जिलों को सराहा, जल संरक्षण के प्रयासों की प्रशंसा

Sun, 29 Sep 2024 05:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Sep 2024 05:49 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 114वां एपिसोड में मध्य प्रदेश के डिंडौरी और छतरपुर में हुए जल संरक्षण के कार्य की सरहना की। उन्होंने इस कार्य की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
MP News: PM Modi praised Dindori and Chhatarpur districts in Mann Ki Baat, praised the efforts of water conser
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी और छतरपुर जिले में हुए जल संरक्षण के काम की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने दोनों जिलों में जल संरक्षण को लेकर किए काम को लेकर महिलाओं की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो बड़े प्रेरणा देने वाले प्रयासों की जानकारी मिली है। डिंडौरी जिले के रयपुरा गांव में बड़े तालाब का निर्माण किया गया। इसके कारण वहां भूजल स्तर बढ़ गया। इसका फायदा गांव की महिलाएं उठा रही हैं। यहां की शारदा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मछली पालन का व्यवसाय मिल गया। यहां पर फिश पॉर्लर भी शुरू किया गया है। जहां पर मछली की बिक्री से महिलाओं की आय भी बढ़ रही है। 
विज्ञापन


महिलाओं ने तालाब से गाद निकाली
वहीं, प्रधानमंत्री ने प्रदेश के छतरपुर के खोंप गांव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गांव का तालाब सूखने लगा तो यहां की महिलाओं ने उसको पुनर्जीवित करने की ठानी। हरि बगिया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तालाब से गाद निकाली और उसका उपयोग बंजर जमीन पर फूड फॉरेस्ट तैयार करने के लिए किया। यहां पर तालाब में पानी आ गया और फसल की पैदावार भी बढ़ गई।  
विज्ञापन


जल संरक्षण का प्रयास सराहनीय 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि डिंडोरी और छतरपुर में महिलाओं द्वारा जल-संरक्षण के लिए जारी प्रयास सराहनीय और प्रशंसनीय हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि देश और प्रदेश के लोग अपने आसपास हो रहे ऐसे प्रयासों से अवश्य जुड़ेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले सूना मन की बात कार्यक्रम, फिर सदस्यता अभियान में जुटे 
भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद सभी दिग्गज सदस्य बनाने में जुट गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शिवाजी नगर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश के दो जिलों डिंडोरी और छतरपुर की सराहना की। दोनों जिलों में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में मध्य प्रदेश ने अपने संकल्प को निभाने की बात का जिक्र प्रधानमंत्री ने किया है। 

भाजपा एक करोड़ नए सदस्य और बनाएगी 
मध्य प्रदेश भाजपा ने पहले चरण में प्रदेश में एक करोड़ पांच लाख सदस्य बना लिए हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि दूसरे चरण में भी प्रदेश में एक करोड़ और नए सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 64 प्रतिशत नौजवान भाजपा के सदस्य बने हैं। 


कांग्रेस पर साधा निशाना 
शर्मा ने उज्जैन बाबा महाकाल के प्रसाद को लेकर कांग्रेस के आरोप पर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ नकारात्मक राजनीति करने का काम कर रही है। कौन ने क्या कहा है उसके लिए कानून है। हमारा संगठन व्यवस्था और पद्धति के तहत काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed