फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PFI connection in Indore Law College! Home Minister said that the profile of the culprits is being in

MP News: इंदौर लॉ कॉलेज में PFI कनेक्शन! गृहमंत्री बोले दोषियों के प्रोफाइल की करा रहे जांच

Fri, 09 Dec 2022 12:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 Dec 2022 12:18 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। उनको सस्पेंड कर दिया गया है। अब उनके प्रोफाइल की जांच की जा रही है। इसमें उनके देशद्रोही तत्व, पीएफआई और समाज विरोधी तत्वों से कनेक्शन की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
MP News: PFI connection in Indore Law College! Home Minister said that the profile of the culprits is being in
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर शासकीय नवीन लॉ कॉलेज मामले में विवादित किताब का मामले में सरकार की कार्रवाई बढ़ती जा रही है। कॉलेज के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक को संस्पेड और तीन गेस्ट टीचर को बर्खास्त करने के बाद अब मामले में दोषियों के पीएफआई कनेक्शन की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। उनको सस्पेंड कर दिया गया है। अब उनके प्रोफाइल की जांच की जा रही है। इसमें उनके देशद्रोही तत्व, पीएफआई और समाज विरोधी तत्वों से कनेक्शन की जांच की जा रही है। इसमें कोई कनेक्शन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बता दें इससे पहले गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने प्राचार्य डॉ. इनामुर्रहमान और डॉ. मिर्जा मौजीज बेग को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, तीन अन्य गेस्ट टीचर को फालेन आउट कर दिया है। शासकीय नवीन लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में हिंदुओं के खिलाफ भड़काने वाली विवादित किताब मिलने के बाद से मामला गरमाया हुआ है। एबीवीपी के छात्रों की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने प्राचार्य डॉ. इनामुर्रहमान, सहायक प्राध्यपक डॉ. मिर्जा मौजीज बेग, किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान और अमर लॉ पब्लिकेशन के खिलाफ केस दर्ज किया था। किताब की लेखिका फरहत एफआईआर के बाद से ही गायब हो गई थी। गुरुवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने उनको पुणे से गिरफ्तार किया है। वह पुणे के अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। उनकी दोनों किडनी फेल है। वहां उनका डायलिसिस चल रहा था। पुलिस ने उनको मौके पर गिरफ्तार कर जमानत दे दी और उनको पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed