फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PC Sharma made serious allegations against BJP and Bajrang Dal, said money to oppose Pathan film

MP News: पीसी शर्मा ने बीजेपी और बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप, बोले पठान फिल्म का विरोध करने लिए पैसे

Fri, 27 Jan 2023 03:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 Jan 2023 03:57 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से फिल्म पठान के विरोध को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि पठान जैसे फिल्मों का विरोध बीजेपी और बजरंग दल पैसे लेकर विरोध करते हैं। इससे उसकी पॉपुलैरिटी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म ने पहले ही दिन उसकी लागत से ज्यादा कमाई कर ली।

विज्ञापन
MP News: PC Sharma made serious allegations against BJP and Bajrang Dal, said money to oppose Pathan film
पीसी शर्मा - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्य प्रदेश में फिल्म पठान को लेकर सियासी बयानबाजी फिर तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बीजेपी और बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए। शर्मा ने कहा कि पैसे लेकर फिल्मों का विरोध करते है बीजेपी और बजरंग दल के नेता। इस पर संस्कृति बचाव मंच ने पलटवार किया है।

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से फिल्म पठान के विरोध को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि पठान जैसे फिल्मों का विरोध बीजेपी और बजरंग दल पैसे लेकर विरोध करते हैं। इससे उसकी पॉपुलैरिटी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म ने पहले ही दिन उसकी लागत से ज्यादा कमाई कर ली। शर्मा ने कहा कि बीजेपी और बजरंग दल के लोग नगद नारायण लेकर विरोध प्रदर्शन करते है, जिससे की फिल्म को फायदा होगा।

विज्ञापन

वहीं, पीसी शर्मा के बयान पर संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पलटवार किया है। तिवारी ने कहा कि यदि हम पैसे लेकर फिल्म को हिट कराते है तो कांग्रेस क्या करती है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का कांग्रेस विरोध क्यों कर रही है। उसका समर्थन करिए, देश के सामने सच्चाई आना चाहिए कि गांधी के क्या विचार थे। जिनसे गोड़से असहमत थे। उन्होंने शर्मा से अपने बयानों के लिए मांगी मांगने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें फिल्म पठान के रिलीज होने के दिन भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में फिल्म का विरोध किया गया। कई जगह फिल्म के पोस्टर तक फाड़े गए। जिसके बाद कुछ जगह फिल्म के शो रोकना पड़े। इसके बावजूद रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दो दिनों में अच्छी कमाई की हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता ने बीजेपी और बजरंग दल के विरोध पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed