फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Patharia Panchayat Vice President Manju Dharmendra Katare joins Congress with supporters

MP News: दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धमेन्द्र कटारे समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Sat, 22 Jul 2023 10:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Jul 2023 10:14 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगार, किसानों पर हो रहे अत्याचार से प्रदेश की जनता परेशान है, प्रदेश का भविष्य खतरे में है और नौजवान भटक रहा है, संविधान और संस्कृति पर खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
MP News: Patharia Panchayat Vice President Manju Dharmendra Katare joins Congress with supporters
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने का समय बचा है। इससे पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दमोह जिला पंचायत की उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंन्द्र कटारे ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। वहीं बड़वानी जिले के शैलेश चौबे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री बाला बच्चन और विधायक रवि जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनको पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर नाथ ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगार, किसानों पर हो रहे अत्याचार से प्रदेश की जनता परेशान है, प्रदेश का भविष्य खतरे में है और नौजवान भटक रहा है, संविधान और संस्कृति पर खतरा बना हुआ है। हम सभी को संविधान और संस्कृति का रक्षक बनना है। आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना है, जिसकी जिम्मेदारी आप हम सभी की है। मप्र को फिर से पटरी पर लाना है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है आप सब मप्र की तस्वीर अपने सामने रखेंगे और सच्चाई का साथ देंगे। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई मंजू धर्मेन्द्र कटारे सहित सभी ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी संगठन की मजबूती और 2023 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed