फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Out of 88 candidates in the first phase, four only know how to read, most of the candidates are in th

MP News: पहले चरण में 88 प्रत्याशियों में 4 सिर्फ पढ़ना जानते हैं, 51 से 60 वर्ष की उम्र के सबसे ज्यादा

Wed, 10 Apr 2024 08:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Apr 2024 08:36 PM IST
सार


मध्य प्रदेश के पहले चरण की छह सीटों पर 88 प्रत्याशियों में चार सिर्फ पढ़ना जानते हैं। भाजपा के दो और कांग्रेस के तीन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 51 से 60 वर्ष की उम्र के सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में है। 

विज्ञापन
MP News: Out of 88 candidates in the first phase, four only know how to read, most of the candidates are in th
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, सीधी और शहडोल में 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें चार प्रत्याशी सिर्फ पढ़ना जानते हैं। आठ प्रत्याशी पांचवी, 6 आठवीं, 11 प्रत्याशी दसवीं और 17 प्रत्याशी 12 वीं कक्षा पास हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी स्नातक, 14 प्रत्याशी पीजी, 9 प्रत्याशी ग्रेजुएट प्रोफेशनल और 1 प्रत्याशी डिप्लोमा धारी है। पहले चरण में 7 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन

चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में 51 से 60 साल की उम्र के 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीन प्रत्याशी 71 से 80 और एक प्रत्याशी 80 से अधिक उम्र का है। 10 प्रत्याशियों की उम्र 25 से 30 के बीच है। वहीं, 31 से 40 साल की उम्र वाले 18 प्रत्याशी हैं। इसमें शहडोल की भाजपा प्रत्याशी 37 वर्षीय हिमाद्री सिंह भी शामिल हैं। वहीं, 41 से 50 साल की उम्र के 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 
विज्ञापन


कमलेश्वर सिंह पर सबसे ज्यादा कर्ज 
पहले चरण में 42 प्रत्याशियों ने अपनी देनदारी घोषित की है। इसमें सबसे ज्यादा देनदारी सीधी से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने घोषित की है। उन्होंने 10 करोड़ रुपये की देनदारी बताई है। उनके बाद सीधी से ही भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने एक करोड़ रुपये की देनदारी और बालाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी सम्रामट सिंह सरास्वर ने भी 1 करोड़ की देनदारी घोषित की है। कमलेश्वर पटेल की कुल संपत्ति 39 करोड़, राजेश मिश्रा की 14 करोड़ और सम्राट सिंह की 19 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी करोड़पति 
पहले चरण के प्रत्याशियों में सबसे अमीर प्रत्याशी छिंदवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ हैं। उनकी संपत्ति 716 करोड़ रुपये है। वहीं, छह सीटों पर प्रत्याशियों के दिए हलफनामे के अनुसार 27 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसमें भाजपा और कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। 


भाजपा के दो, कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों पर आपराधिक केस 
88 प्रत्याशियों में 17 प्रत्याशियों के ऊपर आपराधिक मामले हैं। वहीं, इसमें नौ के ऊपर गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। इसमें भाजपा के 6 में से दो, कांग्रेस के 6 में से तीन, बीएसपी के 6 में से एक, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 6 में से तीन प्रत्याशियों पर केस दर्ज हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय निर्माण पार्टी के एक, अहिंसा समाज पार्टी के एक और निर्दलीय 37 प्रत्याशियों में 6 पर अपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed