फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Organizational expansion begins in Madhya Pradesh Congress; district executive committees formed in C

MP News: एमपी कांग्रेस में संगठन विस्तार शुरू, छिंदवाड़ा, मऊगंज और सागर में जिला कार्यकारिणी गठित

Fri, 30 Jan 2026 10:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 30 Jan 2026 10:08 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद छिंदवाड़ा, मऊगंज और सागर जिलों में कांग्रेस जिला कार्यकारिणियों का गठन किया गया है। संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में जारी है।

विज्ञापन
MP News: Organizational expansion begins in Madhya Pradesh Congress; district executive committees formed in C
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद छिंदवाड़ा, मऊगंज और सागर जिलों की जिला कांग्रेस कार्यकारिणियों का गठन कर दिया गया है। इससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नई गति मिलने की बात कही जा रही है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी जिला कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठनात्मक कार्य पूरे प्रदेश में तेजी और सक्रियता के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


प्रकोष्ठों में भी नियुक्तियां, समन्वय पर जोर
डॉ. कामले ने बताया कि कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गई हैं, ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटियों में जिला संगठन महासचिवों की नियुक्ति कर संगठनात्मक समन्वय और कार्यक्षमता को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सड़क सुरक्षा कानून नहीं, जीवन का सवाल, भोपाल में जीवन रक्षा प्रशिक्षण में आयुक्त का सख्त संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका की अपील
प्रदेश संगठन महासचिव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करने और कांग्रेस को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन विस्तार उसी दिशा में एक अहम कदम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed