फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Online app being operated from abroad, CM's instructions - make a strategy to catch criminals

MP News: ऑनलाइन एप विदेश से हो रहे संचालित, सीएम के निर्देश-अपराधियों को पकड़ने बनाएं रणनीति

Sat, 15 Jul 2023 02:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 15 Jul 2023 02:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में भोपाल में पिछले दिनों हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक परिवार द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी ली। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने ऑनलाइन लोन एप के बारे में बताया कि बैंक के अलावा अधिकतर लोन एप आरबीआई से से अधिकृत नहीं है।

विज्ञापन
MP News: Online app being operated from abroad, CM's instructions - make a strategy to catch criminals
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में ऑनलाइन लोन देने वालों गिरोह के चंगुल में फंस कर एक परिवार के चार लोगों की मौत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को साइबर क्राइम के संबंध में बड़ी बैठक बुलाई। बैठक में बैठक में डीजीपी सुधीर सक्सेना, पीएस गृह राजेश राजौरा, एडीजी ईंट आदर्श कटियार,भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी, ओएसडी मुख्यमंत्री अंशुमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


ऑनलाइन एप लोन की  60% राशि ही देते है 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में भोपाल में पिछले दिनों हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक परिवार द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी ली। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने ऑनलाइन लोन एप के बारे में बताया कि बैंक के अलावा अधिकतर लोन एप आरबीआई से से अधिकृत नहीं है। इस तरह के ज्यादातर बैंक एप विदेश से संचालित हो रहे है। 
विज्ञापन

इस तरह के ज्यादातर बैंक एप विदेश से संचालित है। अधिकारियों ने बताया कि यह लोन एप कुल लोन की राशि का सिर्फ 60 से 65 प्रतिशत राशि ही अकाउंट में ट्रांसफर करते है। जबकि लोन का ब्याज और मूल राशि 100 प्रतिशत पर वसूल करते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को जागरूक करने अवेयरनेस कैंपेन चलाए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में निर्देश दिए कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अवेयरनेस कैंपेन चलाया जाए। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जो लोग धमका रहे है, डरा रहे हैं उन्हें पकड़े। अपराधियों को पकड़ने के लिए रणनीति बनाने और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाए। उन्होंने अधिकारियों को जरूरत होने पर केंद्र सरकार से भी समन्वय करने को कहा। 


यह है मामला 
बता दें भोपाल में भोपाल के नीलबड़ में भूपेंद्र विश्वकर्मा ने अपने दो बच्चों को कोल्ड्रिक में सल्फास देकर खुद अपने पत्नी के साथ फांसी पर झूल गए थे। इस घटना के बाद गृहमंत्री ने एसआईटी गठित कर कॉल करने वाले और धमकाने वाले लोगों की पहचान करने और इस तरह के एप को चिन्हित करने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed