फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On rejecting Congress's invitation, MP Sadhvi said - Now the entire work will be completed smoothly

MP News: कांग्रेस के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर सांसद साध्वी बोली- अब पूरा काम निर्विघ्न रूप से पूर होंगे

Fri, 12 Jan 2024 12:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 12 Jan 2024 12:22 PM IST
सार


भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के राम मंदिर के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर बड़ा बयान दिया है। सांसद ने कहा कि उनके मुंह पर मां सरस्वती ने विराजमान होकर मना कराया है। 

विज्ञापन
MP News: On rejecting Congress's invitation, MP Sadhvi said - Now the entire work will be completed smoothly
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सियासत जारी है। अयोध्या में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसके कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। इस पर सांसद साध्वी प्रज्ञा ने निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से पहुंचने वाले सौभाग्य  शाली होते है। जिनको आमंत्रण मिला है, उनको पहुंचना चाहिए। जिन्हें नहीं मिला उन्हें मन से पहुंचना चाहिए। सांसद ने कांग्रेस के  आमंत्रण अस्वीकार करने पर कहा कि उनके मुंह पर मां सरस्वती ने विराजमान होकर मना करया है। अब पूरा का निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस के अधूरे निर्माण में प्राण प्रतिष्ठा करने के आरोप पर कहा कि वह हमेशा से विरोध करते है। जब राम मंदिर की नींव रखी जा रही थी, उन्होंने तब भी विरोध किया था। सांसद ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि इनके शासन में तो भी कभी न्याय नहीं। इससे पहले भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, उसी यात्रा के समान इस यात्रा का हश्र होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed