फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On March 6, women policemen will take charge of the traffic system across the state

MP News: 6 मार्च को प्रदेश भर की यातायात व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी

Thu, 02 Mar 2023 09:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Mar 2023 09:14 PM IST
सार

महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग द्वारा यह पहल की जा रही है। 6 मार्च को सुबह 8 बजे से प्रदेश के विभिन्न शहरों में महिला पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी। इस दौरान वह वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी देती नजर आएंगी।

विज्ञापन
MP News: On March 6, women policemen will take charge of the traffic system across the state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

प्रदेशभर में छह मार्च को यातायात व्यवस्था महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। वहीं, प्रदेश में यातायात जागरूकता को लेकर इसी दिन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
विज्ञापन


बता दें, हर वर्ष आठ मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष महिला दिवस के दिन ही होली होने के कारण छह मार्च को यातायात विभाग द्वारा यह पहल की जाएगी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और प्रदेश के अन्य शहरों में उपलब्ध पुलिसबल की सहायता से उत्तम गणवेश में महिला अधिकारी एवं कर्मचारी यातायात नियंत्रण के कार्य को संचालित करेंगी। प्रदेश के शहरों के सभी चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ही लगाई जाएगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक के माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

 
वाहन चालकों को देंगी समझाइश
महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग द्वारा यह पहल की जा रही है। 6 मार्च को सुबह 8 बजे से प्रदेश के विभिन्न शहरों में महिला पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी। इस दौरान वह वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी देती नजर आएंगी। इनके माध्यम से हेलमेट धारण न करना, सीट बेल्ट न लगाना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, ओवर स्पीडिंग के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जागरूकता के लिए होंगे कार्यक्रम
प्रदेश भर में यातायात जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, स्कूल-कॉलेजों में प्रश्न मंच, रैली, निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिता, हाट-बाजारों में उद्धोषणा, बैनर, पोस्टर के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके माध्यम से यातायात नियमों से नागरिकों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed