फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On making Sam Pitroda the President of Overseas Congress, CM Dr. Yadav said - Congress's character is

MP News: सैम पित्रोदा को ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर सीएम डॉ. यादव बोले- कांग्रेस का चरित्र दोमुंहा

Thu, 27 Jun 2024 08:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 27 Jun 2024 08:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सैम पित्रोदा को दोबारा ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के बाद अपना असली चरित्र दिखाती है। 

विज्ञापन
MP News: On making Sam Pitroda the President of Overseas Congress, CM Dr. Yadav said - Congress's character is
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विरासत कर को लेकर और अन्य विवादित बयानों के बाद अपने पद से इस्तीफा देने वाले सैम पित्रोदा को दोबारा ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस असली चरित्र दिखाती है। कांग्रेस के कर्णधारों को सैम पित्रोदा को फिर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चे अर्थों में कांग्रेस का चरित्र दोमुंहा है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी है। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि "कांग्रेस हमेशा चुनाव के समय अलग रोल में रहती है और चुनाव के बाद असली चरित्र दिखाती है।"
विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि सैम पित्रोदा के माध्यम से भारत के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले स्थानीय रहवासियों को (आदिवासी अंचल के लोगों को) अपमान का घूंट पीना पड़ा। वो कांग्रेस का कितना शर्मनाक बयान था। जब कांग्रेस ने कहा था हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं है और उनको अपनी पार्टी से बाहर कर दिया। जैसे ही चुनाव निकला कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कर्णधारों को देश से माफी मांगना चाहिए कि उनसे गलती हुई और सैम पित्रोदा को फिर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, सेंगोल को संसद से हटाने के विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐसे सभा स्थल जहां पर विचारों की अभिव्यक्ति और लोकतंत्र का सम्मान होता, उस जगह सेंगोल रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस स्थान को पवित्र बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कुछ असमझ लोग हैं, जिनको इस बात की समझ नहीं है कि वह है क्या? ये लोग हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए परमात्मा से कामना करता हूं। इन्हें सद्बुद्धि दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed