{"_id":"64b3c63e31647d0f53068f73","slug":"mp-news-nursing-strike-over-returned-to-work-minister-assured-to-give-charge-of-higher-posts-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नर्सिंग हड़ताल खत्म, काम पर लौटा स्टाफ, मंत्री ने दिया उच्च पदों के प्रभार देने का आश्वसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नर्सिंग हड़ताल खत्म, काम पर लौटा स्टाफ, मंत्री ने दिया उच्च पदों के प्रभार देने का आश्वसान
Sun, 16 Jul 2023 04:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 16 Jul 2023 04:21 PM IST
सार
मध्य प्रदेश नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मुलाकात हुई। उन्होंने हमारी मांगों को मानने का आश्वासन दिया। बता दें शनिवार को सरकार ने नर्सिंग हड़ताल को अवैध घोषित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ ने मंत्रियों से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के नर्सिंग हड़ताल को राज्य सरकार के अवैध घोषित करने के बाद स्टाफ काम पर लौट आए। रविवार सुबह नर्सिंग स्टाफ पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात की। इसमें कई मांगों पर सहमति बनी है और सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ परिणाममूलक चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि राज्य वेतन आयोग से सम्बंधित मांगों को लेकर अनुशंसा की जाएगी। इसके अलावा नियम परिवर्तन से संबंधित मांगों को लेकर उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मुलाकात हुई। उन्होंने हमारी मांगों को मानने का आश्वासन दिया। बता दें शनिवार को सरकार ने नर्सिंग हड़ताल को अवैध घोषित करने का आदेश दिया था। यह आदेश जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने के बाद किया था। नर्सिंग एसोसिएन ग्रेड-पे बढ़ोतरी समेत 10 मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर था।