फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: New executive of BJP legislative party formed, CM Dr. Yadav becomes leader, Vijayvargiya appointed ch

MP News: भाजपा विधायक दल की नई कार्यकारिणी गठित, सीएम डॉ. यादव बने नेता, विजयवर्गीय मुख्य सचेतक नियुक्त

Tue, 10 Sep 2024 10:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Sep 2024 10:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है। यह नई कार्यकारिणी भाजपा की आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विधायक दल की कार्यकारिणी में ओमप्रकाश धुर्वे को उपनेता की भूमिका दी गई है। 

विज्ञापन
MP News: New executive of BJP legislative party formed, CM Dr. Yadav becomes leader, Vijayvargiya appointed ch
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा ने विधायक दल की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है। यह नई कार्यकारिणी भाजपा की आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विधायक दल की कार्यकारिणी में ओमप्रकाश धुर्वे को उपनेता की भूमिका दी गई है, जबकि कैलाश विजयवर्गीय को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


सचेतक की भूमिका निभाने के लिए दो विधायकों, रीति पाठक और रामेश्वर शर्मा को भी नियुक्त किया गया है, जो सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा  कार्यकारिणी में हरिशंकर खटीक और संजय पाठक को मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। शैलेंद्र जैन को महामंत्री बनाया गया है। वहीं, विधायक विजय खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 16 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इसमें गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, नागेंद्र सिंह नागोद, जयसिंह मरावी, मीना सिंह, सीताशरन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सखलेचा, राजेंद्र पांडेय, दिव्यराज सिंह, उमाकांत शर्मा, मंजू राजेंद्र दादू, रमेश प्रसाद खटीक, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी और अमरीश शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed