{"_id":"66ec5f066a76e9e01e0a192b","slug":"mp-news-national-inspire-award-madhya-pradesh-s-deepak-first-aarush-fifth-and-shiromani-31st-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड, मध्य प्रदेश के दीपक प्रथम, आरुष पांचवें और शिरोमणि 31वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड, मध्य प्रदेश के दीपक प्रथम, आरुष पांचवें और शिरोमणि 31वें स्थान पर
Thu, 19 Sep 2024 10:57 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:57 PM IST
सार
दीपक ने “Safe vision distance sensor in smart phone” नामक प्रोटोटाइप मॉडल तैयार किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दीपक और प्रदेश के अन्य विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
दीपक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के भिंड जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उद्योतगढ़ के कक्षा 10 वीं के विद्यार्थी दीपक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दीपक ने “Safe vision distance sensor in smart phone” नामक प्रोटोटाइप मॉडल तैयार किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दीपक और प्रदेश के अन्य विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी है।
बता दें, भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना वर्ष 2022-23 की 11वीं राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली में किया गया था। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रदर्शनी में देशभर के 470 प्रतिभागी विद्यार्थियों में से कुल 31 विद्यार्थियों के प्रोटोटाइप मॉडल्स का चयन राष्ट्रीय जूरी द्वारा किया गया। गुरुवार को घोषित परिणामों में मध्य प्रदेश से भिंड जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उद्योतगढ़ के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी दीपक वर्मा द्वारा तैयार किए गए “Safe vision distance sensor in smart phone” नामक प्रोटोटाइप मॉडल को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं पांचवें स्थान पर भोपाल जिले के सागर पब्लिक स्कूल रोहित नगर से कक्षा 7वीं के विद्यार्थी आरूष नाग के “Taap rakshak material” नामक प्रोटोटाइप और बालाघाट जिले के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि लांजी की छात्रा शिरोमणी दहीकर का “To reduce the comlexity making lotus silk” नामक प्रोटोटाइप को 31वां स्थान प्राप्त हुआ है।
बता दें कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना वर्ष 2022-23 के लिए प्रदेश से 49 हजार 772 विद्यार्थियों द्वारा उनके आइडिया भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए गए थे। इसमें से भारत सरकार द्वारा 1,854 विद्यार्थियों को अवार्ड हेतु चयन कर प्रत्येक विद्यार्थी को राशि 10 हजार रुपये की अवार्ड राशि डी.बी.टी योजना से प्रदाय की गई थी।