{"_id":"63a5495a7655924af96c8e48","slug":"mp-news-narottam-targeted-kamal-nath-said-govind-singh-s-fault-is-that-he-is-not-a-delhi-courtier","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- नेता प्रतिपक्ष का कसूर इतना ही है कि वे दिल्ली दरबारी नहीं हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- नेता प्रतिपक्ष का कसूर इतना ही है कि वे दिल्ली दरबारी नहीं हैं
Fri, 23 Dec 2022 04:54 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:54 PM IST
सार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि कमलनाथ का एक बयान टीवी पर खूब चला था कि मैं विधानसभा में बीजेपी की बकवास सुनने क्यों जाऊं? अब उन्हें कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ही बकवास लगा।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव रखा था, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ही सदन से गायब रहे। इस पर भाजपा हमलावर मुद्रा में है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को इस मसले पर कमलनाथ पर निशाना साधा।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि कमलनाथ का एक बयान टीवी पर खूब चला था कि मैं विधानसभा में बीजेपी की बकवास सुनने क्यों जाऊं? अब तो उन्होंने सदन में नहीं आकर यह सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस ने जो अविश्वास प्रस्ताव रखा था, वह भी बकवास ही था। इस वजह से उस बकवास को सुनने आए ही नहीं। मैं अब तक नहीं समझ पाया हूं कि इसमें नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का क्या कसूर था? आपका पूरा गुट उन्हें विधानसभा के अंदर फेल करने को उतारू था। मैंने यह बोला भी। यह रिकॉर्ड में है। मुझे जो गोविंद सिंह का कसूर समझ में आया कि वह यह है कि वे दिल्ली दरबारी नहीं हैं। न ही वे इंदिरा जी के तीसरे बेटे थे। न ही वह पेज थ्री कल्चर को जीने वाले थे। वह एक किसान के बेटे हैं। गांव की राजनीति करने वाला अपनी तपस्या से वर्ष 1990 से लगातार अजेय है। आपके गुट ने तो ठाकुर के हाथ ही काट दिए।
विज्ञापन
मिश्रा ने कहा कि मनोज मुंतशिर से मेरी भेट हुई थी। मैंने डेढ़ घंटे तक धारा प्रवाह उद्बोधन की उनकी क्लिपिंग देखी। उन्होंने जिस तरह हमारी संस्कृति, सभ्यता, राष्ट्रीयता पर चर्चा की, वह अद्भुत और अनुकरणीय थी। मैंने उसमें कई लोगों को रोते देखा। देश का यशोगान और सैनिकों का सम्मान उनके पूरे भाषण में था। देश के सैनिकों के सम्मान करने वाले मनोज मुंतशिर जैसे राष्ट्रभक्त गीतकार और साहित्यकार का कोई विरोध क्यों करेगा? उन्हें देख लेने की धमकी देगा, तो ऐसा सोचने वाले का परिणाम भी ऐसा होगा कि नजीर बन जाएगा।
विज्ञापन
