{"_id":"69bac51b5b1f86668e0cfa34","slug":"mp-news-narela-welcomes-hindu-new-year-with-grand-welcome-fireworks-and-patriotic-songs-at-prabhat-square-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नरेला में हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत, प्रभात चौराहे पर आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों से गूंजा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नरेला में हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत, प्रभात चौराहे पर आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों से गूंजा माहौल
Wed, 18 Mar 2026 09:00 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:00 PM IST
सार
भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रभात चौराहे पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों ने माहौल को उत्साह से भर दिया।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रभात चौराहे पर हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने विशाल भगवा ध्वज लहराया और लोगों को नवसंवत्सर की बधाई दी। अपने संबोधन में मंत्री सारंग ने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नवचेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चैत्र मास से शुरू होने वाला यह नववर्ष सृष्टि के नवसृजन का प्रतीक है, जब प्रकृति नए रूप में सजती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ये भी पढ़ें- LPG Crisis: भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस
उन्होंने बताया कि भारतीय पंचांग पर आधारित यह नववर्ष वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ऋतु परिवर्तन, कृषि चक्र और जीवन संतुलन से जुड़ा है। यह पर्व हमें अपने संस्कारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है। मंत्री सारंग ने नागरिकों से आह्वान किया कि नववर्ष को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि नए संकल्प के साथ मनाएं। उन्होंने सामाजिक समरसता, स्वच्छता, सेवा और राष्ट्र निर्माण को जीवन में अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal Bomb Threat: जेके अस्पताल व यूनिवर्सिटी को बम धमकी, पुलिस सतर्क; ई-मेल में तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र
कार्यक्रम में रंग-बिरंगी आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्साह और गर्व से भर दिया। बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और युवा इस आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्षद सूर्यकांत गुप्ता, अशोक वाणी, राकेश यादव बाबा, विमलेश ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप शेखावत, मण्डल अध्यक्ष विक्की ठाकुर, नितिन पाठक, संदीप चौकसे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।