फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narayan Tripathi said - My fight is to make Vindhya Pradesh, our party will contest elections on 230

MP News: नारायण त्रिपाठी बोले-मेरी लड़ाई विंध्य प्रदेश बनाने की, हमारी पार्टी 230 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

Wed, 06 Sep 2023 05:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Sep 2023 05:08 PM IST
सार

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल नहीं होने पर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा किसी नेता को नहीं पूछ रही है। अब पार्टी में वो मूल्य नहीं रहे, जो अटल जी के समय हुआ करते थे।

विज्ञापन
MP News: Narayan Tripathi said - My fight is to make Vindhya Pradesh, our party will contest elections on 230
विधायक नारायण त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैहर का जिला बनाने के बाद भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज, पूर्व सीएम कमलनाथ और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने मैहर को जिला बनाने की घोषणा की थी। जिस पर कार्रवाई सीएम शिवराज ने शुरू की। वहीं, त्रिपाठी ने विंध्य प्रदेश की मांग को दोहराते हुए कहा कि मेरी लड़ाई विंध्य क्षेत्र को विंध्य प्रदेश बनाने की है। इसके लिए लड़ाई लगातार जारी रहेगी। मैं विंध्य के पुर्ननिर्माण के लिए जनता के साथ हूं।  
विज्ञापन


230 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 
नारायण त्रिपाठी ने अपनी विंध्य जनता पार्टी के बारे में बताया कि अभी रजिस्ट्रेशन हो गया है। अब सिम्बाल आना बाकी है। हम 44 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। त्रिपाठी ने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं की मांग बड़ी तो प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।    
विज्ञापन


भाजपा चित्रकूट को बनाए जिला 
त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा सरकार को चित्रकूट को जिला बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा विंध्य प्रदेश का समर्थन कर दे तो हम चुनाव नहीं लड़ने के बारे में सोचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा किसी नेता को नहीं पूछ रही 
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल नहीं होने पर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा किसी नेता को नहीं पूछ रही है। दिल्ली से लेकर प्रदेश के पुराने सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व सीएम उमा भारती, प्रभात झा, जयभान सिंह पवैया, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सबको पार्टी भूल गई है। अब पार्टी में वो मूल्य नहीं रहे, जो अटल जी के समय हुआ करते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed