फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 'Narayan' stands in the way of 'Ganesh' in Satna, chances of war between Vishnu vs Prajapati in Khaju

MP News: सतना में 'गणेश' की राह में 'नारायण' का रोड़ा, खजुराहो में विष्णु बनाम प्रजापति में जंग के आसार

Mon, 08 Apr 2024 09:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 08 Apr 2024 09:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सात सीटों पर 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख को पांच अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिए। इसमें संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ (अजा) में 1, दमोह में 2, सतना में 1 और बैतूल (अजजा) मे 1 अभ्यर्थी ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए हैं।

विज्ञापन
MP News: 'Narayan' stands in the way of 'Ganesh' in Satna, chances of war between Vishnu vs Prajapati in Khaju
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के रण में राजनीतिक पार्टियों जुट गई हैं। प्रथम चरण के बाद द्वितीय चरण की सात सीटों पर 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख को पांच अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिया। इन सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण की दो लोकसभा सीटों सतना व खजुराहो पर चुनाव रोचक हो गया है। सतना में भाजपा के गणेश सिंह की राह में बसपा के नारायण त्रिपाठी रोड़ा बन सकते हैं तो खजुराहो में लगभग वॉकओवर के बावजूद पूर्व आईएएस आरबी प्रजापति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त त्रिपाठी के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं, बशर्ते इंडिया गठबंधन उन्हें अपना समर्थन दे दे।
विज्ञापन


सतना में त्रिकोणीय मुकाबला
सतना संसदीय सीट पर भाजपा ने फिर मौजूदा सांसद गणेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। वे विधानसभा चुनाव में हार गए थे। वहीं, कांग्रेस ने सिद्धार्थ कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है। कुशवाह ने ही गणेश सिंह को सतना से चुनाव हराया था। वहीं, इस सीट पर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने बसपा से नामांकन भर कर मुकाबला रोचक बना दिया है। 2018 में नारायण त्रिपाठी भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे, लेकिन 2023 का विधानसभा चुनाव उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाकर लड़ा। हालांकि, उनको सफलता नहीं मिल पाई। नारायण त्रिपाठी भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के लिए मुश्किल बन सकते हैं। सतना में सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


वीडी को मीरा ने दिया वॉकओवर
वहीं, दूसरी संसदीय सीट खजुराहो में इंडिया गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया है। यहां पर 14 अभ्यर्थी मैदान में हैं। अब मुख्य पार्टियों में भाजपा के विष्णुदत्त शर्मा ही अकेले प्रत्याशी बचे हैं। हालांकि, ऑल इंडिया फॉरवर्ड पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरबी प्रजापति ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से रविवार को मुलाकात की थी। यदि इंडिया गठबंधन प्रजापति को समर्थन देता है तो खजुराहो में विष्णु बनाम प्रजापति के बीच मुकाबला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने प्रत्याशी मैदान में 
संसदीय सीट टीकमगढ़ में सात अभ्यर्थी मैदान में हैं। यहां से केंद्रीय मंत्री और सांसद वीरेंद्र खटीक को भाजपा ने फिर प्रत्याशी बनाया है। वे लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं, कांग्रेस ने पंकज अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है। दमोह सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस ने पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर 14 अभ्यर्थी मैदान में है। रीवा संसदीय सीट पर भी 14 अभ्यर्थी मैदान में हैं। यहां से भाजपा ने सांसद जर्नादन मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक नीलम मिश्रा को मैदान में उतारा है। 


होशंगाबाद सीट पर 12 अभ्यर्थी मैदान में
होशंगाबाद सीट पर 12 अभ्यर्थी मैदान में हैं। यहां से भाजपा ने दर्शन सिंह चौधरी और कांग्रेस ने पूर्व विधायक संजय शर्मा को मैदान में उतारा है। बैतूल संसदीय सीट पर आठ अभ्यर्थी मैदान में है। यहां पर भाजपा के वर्तमान सांसद दुर्गादास उइके और कांग्रेस के रामू टेकाम के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed